Blood Pressure: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर एक बेहद ही आम समस्या बनती जा रही है। हमारे आस पास कई सारे लोग ऐसे हैं जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे होते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई सारे लोगों को यह पता नहीं होता है कि हमारे खून यानी ब्लड में दबाव यानी प्रेशर कितना होना चाहिए? आम तौर पर 120/80 को नॉर्मल ब्लड प्रेशर को सही माना जाता है। हालांकि यह उम्र और जेंडर के मुताबिक अलग अलग भी होता है। ब्लड प्रेशर भी दो तरह का होता है। एक होता है हाई ब्लड प्रेशर और दूसरा होता है लो ब्लड प्रेशर।
हाई ब्लड प्रेशर में सिस्टोलिक – 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक – 80 से 90 mm Hg के बीच होता है। लो ब्लड प्रेशर में सिस्टोलिक – 90 mm Hg से कम और डायास्टोलिक – 60 mm Hg से कम होता है।
बहुत कम लोग कराते हैं इलाज
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 1.28 अरब लोग बीपी के शिकार हैं। लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से 46 फीसदी को पता भी नहीं है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी है। जब किसी अन्य समस्याओं का इलाज कराने जाते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि उनका बीपी बढ़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि करीब 70 करोड़ लोग बीपी का इलाज भी नहीं कराते हैं। इसकी वजह ये है कि उन्हें पता भी नहीं होता कि वो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट, ब्रेन, किडनी और अन्य तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में हर इंसान को पता होना चाहिए कि उसका सामान्य बीपी कितना होना चाहिए?
महिलाओं में कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड प्रेशर?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं में जब ब्लड प्रेशर होता है तो उसमें कुछ लक्षण मुश्किल से दिखाई देते हैं। 21 साल से 25 उम्र के बीच एक स्वस्थ्य महिला में 115.5 से 70.5 के बीच ब्लड प्रेशर होना चाहिए। जबकि 31 से 35 साल के बीच यह कम होने लगता है। इस उम्र में महिलाओं का बीपी 110.5 और नीचे का 72.5 के बीच होना चाहिए।
पुरुषों का नॉर्मल ब्लड प्रेशर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों में ब्लड प्रेशर क ऊपरी रेंज 90/60 से 145/90 तक हो सकता है। नवजात बच्चों का ब्लड प्रेशर 90/60, 6 महीने से 2 साल तक के बच्चों का ब्लड प्रेशर 100/70, 18 साल तक के बच्चों का ब्लड प्रेशर 120/80, 40 साल की उम्र तक ब्लड 135/80 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर 145/90 तक हो सकता है।