Blood Sugar Level: सुबह के वक्त कितना होता है नॉर्मल ब्‍लड शुगर लेवल? जानिए कैसे करें जांच

Blood Sugar Level: सुबह के वक्त में शुगर लेवल बढ़ जाता है। हार्मोन्स में बदलाव के चलते ऐसा होता है। इसकी वजह रात में सोते समय हॉर्मोन्स को कंट्रोल करने के लिए शरीर में अधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों का ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ने से ज्‍यादा खतरा होता है। अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे ब्‍लड शुगर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 6:35 PM
Story continues below Advertisement
एक डायबिटीज के मरीज और साधारण व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है

Blood Sugar Level: शुगर बढ़ना (Blood Sugar Level) अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है। कई लोगों में इसको लेकर मतभेद होते रहते हैं कि खाली पेट शुगर क्यों बढ़ता है? सभी लोगों के इसके पीछे अलग-अलग तर्क होते हैं। दरअसल, कई लोगों का सुबह-सुबह शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में यही सवाल उठता है कि खाली पेट शुगर बढ़ता क्यों है? बता दें कि डायबिटीज किडनी, हृदय, आंखों, त्वचा और दिमाग पर भी असर डालता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level Control) में रखना बेहद जरूरी होता है।

वैसे भी टेस्ट कराने में कई बार सामान्य लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर यानी खाली पेट शुगर लेवल 125 के पार चला जाता है। जबकि तीन महीने वाला एचबी1एसी टेस्ट नॉर्मल रहता है।

सुबह कितना रहना चाहिए शुगर का लेवल?


माना जाता है कि सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। अगर यह 100-125mg/dl शुगर लेवल हो जाता है। तब ऐसी स्थिति में यह बेहद खतरनाक माना जाता है। इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट शुगर टेस्ट करा रहे हैं तो बेहतर तरीके से जांच करानी चाहिए। कभी-कभी खाली पेट जांच कराने पर रिपोर्ट सही नहीं आती है। फिर भी अगर खाली पेट शुगर लेवल 125 के पार चला जाता है। तब ऐसी स्थिति मे यह प्री-डायबेटिक के संकेत हो सकते हैं। इतना ही नहीं यह बॉडरलाइन डायबिटीज की भी स्थिति हो सकती है।

Fruits Combinations: सेहत के लिए खतरनाक है फलों का ये कॉम्बिनेशन, कभी न करें ऐसी गलती

खाली पेट शुगर लेवल ज्यादा होने पर क्या करें?

अगर आपका खाली पेट शुगर लेवल 125 से ज्यादा है। Hb1Ac अब भी नॉर्मल है। तब ऐसी स्थिति में आपको खाली पेट वाला ब्लड शुगर लेवल को सही मानना चाहिए। खाने के बाद भी आपको जांच कराने की जरूरत है। अगर खाने के बाद शुगर लेवल 160 से ज्यादा है तो फिर प्री-डायबेटिक की स्थिति में आ गए हैं। हालांकि Hb1Ac रिपोर्ट है तो टेंशन की जरूरत नहीं है। परिवार में अगर कोई डायबिटीज के मरीज हैं तो फिर आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।

कैसे करें कंट्रोल?

रात में भोजन समय पर खा लेना चाहिए। भोजन के बाद टहलने की आदत जरूर डालनी चाहिए। रात में स्नैक्स, कार्बोहाइड्रेट और कार्ब्स लेने से बचना चाहिए। इससे सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीजें खानी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।