ब्रिटेन के बाद आयरलैंड में भारतीय मूल का प्रधानमंत्री, Anand Mahindra ने दिलचस्प तरीके से की तारीफ

भारतीय मूल के लोगों को परचम दुनिया भर में लहरा रहा है। ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) और आयरलैंड, दो देशों में सबसे ऊंचे राजनीतिक पद पर भारतीय मूल के शख्स के पहुंचने पर महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारत को दुनिया में टैलेंट का दिग्गज स्रोत कहा है।

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 6:13 PM
कुछ महीने पहले अक्टूबर 2022 में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री बने थे। यह पहली बार है जब भारतीय मूल के किसी शख्स को यूके की कमान मिली। अब आयरलैंड में लियो वराडकर (Leo Varadkar) दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

भारतीय मूल के लोगों को परचम दुनिया भर में लहरा रहा है। कुछ महीने पहले अक्टूबर 2022 में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री बने थे। यह पहली बार है जब भारतीय मूल के किसी शख्स को यूके की कमान मिली। अब आयरलैंड में लियो वराडकर (Leo Varadkar) दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) और आयरलैंड, दो देशों में सबसे ऊंचे राजनीतिक पद पर भारतीय मूल के शख्स के पहुंचने पर महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारत को दुनिया में टैलेंट का दिग्गज स्रोत कहा है।

GST Council अब इन गड़बड़ियों को नहीं मानेगा क्राइम, काउंसिल ने इस कारण तय की SUV की परिभाषा

महिंद्रा ने भारत को कहा टैलेंट का बड़ा स्रोत


आनंद महिंद्रा ने एक खबर के ट्वीट को साझा किया है जिसमें लियो वराडकर के दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनने के बारे में जानकारी दी गई है। इस पर महिंद्रा ने लिखा कि अब यूके और आयरलैंड दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का भी उल्लेख किया है। इसके बाद आगे आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह असाधारण है और अब निश्चित तौर पर हम दुनिया में मानव पूंजी के लीडिंग स्रोत हैं। कमला हैरिस अमेरिका में वाइस प्रेसिडेंट बनने वाली पहली महिला हैं। उनकी मां भारत से थीं और पिता जमैका से।

Leo Varadkar के बारे में डिटेल्स

लियो वराडकर पहली बार वर्ष 2017 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने थे। वह 38 साल की उम्र में ही प्रधानमंत्री बने थे और इस पद पर सबसे कम उम्र में पहुंचे थे। इसके अलावा वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो खुले तौर पर समलैंगिक हैं। उनका जन्म डबलिन में हुआ था। उनके पिता भारतीय और माता आयरिश हैं। फिलहाल वह प्रधानमंत्री पद पर दो साल पहले वर्ष 2020 में हुई रोटेशनल गठबंधन डील के चलते पहुंचे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।