ब्रिटिश अरबपति Colin Armstrong को हाल ही में Ecuador से उनकी पार्टनर समेत किडनैप कर लिया गया। पार्टनर तो वापिस आ गईं लेकिन अरबपति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कॉलिन को ढूंढने और रेस्क्यू करने का काम जारी है। 78 साल के कॉलिन आर्मस्ट्रॉन्ग को 15 आदमियों की एक गैंग ने किडनैप किया है। ये सभी आदमी पुलिस बनकर आए और धोखे से कॉलिन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। शनिवार को कॉलिन और उनकी पार्टनर को बंधकों ने उनकी ही BMW में डाला और किडनैप किया।
पार्टनर से की जा रही है पूछताछ
कॉलिन की पार्टनर कैथरीन पोला सांतोस कोलंबिया की रहने वाली हैं। The Sun की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश बिजनेसमैन के लापता होने पर कैथरीन से ही पूछताछ की जा रही है। सर्कुलेट की जा रही एक फुटेज में कैथरीन के शरीर पर एक बॉम्ब वाली जैकेट है जिसे Bomb Squad रीमूव करने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने अभी तक इस फुटेज की प्रमाणिकता को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है।
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक
आर्मस्ट्रॉन्ग ब्रिटेन की गुआयाकिल सिटी के वाणिज्य दूत भी रह चुके हैं। उन्होंने इक्वाडोर में एक बहुत बड़ी एग्रीकल्चर कंपनी Agripac खड़ी की है। नॉर्थ यॉर्कशायर में उनके पास 500 एकड़ की प्रॉपर्टी भी है। ये उनके बचपन का घर भी है। अपने एक ट्वीट में इक्वाडोर पुलिस ने बताया कि वो अरबपति को ढूंढ निकालने के लिए ऑपरेशन और जांच कर रहे हैं। Los Rios में बिजनेसमैन के साथ ये कथित अपराध हुआ है।
किडनैपर्स ने नहीं मांगी फिरौती
ब्रिटिश इंटेलिजेंस भी आर्मस्ट्रॉन्ग के लापता होने के मामले में छानबीन कर रही है। किडनैपिंग शनिवार की सुबह 2.45 AM पर हुई। जिस BMW में कपल को ले जाया गया वो बाद में एक सड़क के किनारे खाली पड़ी मिली। अभी तक किडनैपर्स की ओर से कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। ना ही उन्होंने कोई फोन कॉल किया है ना ही फिरौती की मांग रखी है।