Calcium Rich Foods: इन सब्जियों और फलों के सेवन से लोह की तरह मजबूत होंगी हड्डियां, कैल्शियम का है भंडार

Calcium Rich Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है। उन्हीं में से एक कैल्शियम है। कैल्शियम से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। फल, सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हम आपको कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के नाम बता रहे हैं। जहां कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 2:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Calcium Rich Foods: महिलाओं को कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

Calcium Rich Foods: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं। हम क्या खा और पी रहे हैं इसका सीधा रिश्ता हमारे हेल्थ से है। हमारा शरीर कितना मजबूत है इसका पता हमारी हड्डियों से लगता है। आज कल के युवाओं को भी थकान, कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत सामने आने लगी है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत होना बेहद जरूरी है। हमें अपनी लाइफ स्टाइल और खान पान में बदलाव करने की जरूरत है। हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। जिनमें कैल्शियम का भंडार हो। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम (Calcium) का करीब 99 फीसदी हिस्सा हड्डियों और दांतों में जमा होता है।

वेजिटेरियन लोगों के लिए सब्जी, फल और डेयरी प्रोडक्ट प्रमुख रूप से कैल्शियम का मुख्य स्रोत हैं। हालांकि ज्यादातर लोग कैल्शियम की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही निर्भर रहते हैं। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं। जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

कैल्शियम से भरपूर फल


कैल्शियम की कमी से शरीर की तमाम हड्डियां कमजोर होकर खराब हो सकती हैं। इतना ही नहीं गठिया और ऑस्टिओपोरोसिस के भी शिकार हो सकते हैं। इससे धीरे-धीरे अन्य कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों और किशोरों को वयस्कों की तुलना में ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। बुजुर्ग महिलाओं को कैल्शियम की बेहद जरूरत रहती है।

संतरा

संतरे में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। 100 ग्राम संतरे में 40 mg कैल्शियम होता है। जिसे रेगुलर खाना इसकी कमी को दूर कर सकता है। साथ ही इसमें विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

दांतों का पीलापन और मुंह से आ रही बदबू को हल्के में न लें, डायबिटीज और हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

खुबानी

हाई कैल्शियम रिच फूड्स की लिस्ट में खुबानी (Apricots) सबसे ऊपर है। नियमित रूप से इस फल को खाने से कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

हाइपरलिंक

कीवी

कीवी फल में विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है। इसमे कैल्शियम का भी भंडार है। इस फल में करीब 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसका जूस भी पी सकते हैं।

अनानास

अनानास में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। जिससे शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। अनानास कैल्शियम की कमी को भी कम करता है। इसमें विटामिन C मात्रा भी भरपूर होती है।

ब्रोकली

ब्रोकली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली में विटामिन C, विटामिन K और फोलेट भी मौजूद होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं रहती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से पाचनतंत्र भी मजबूत रहता है।

शलजम

इस पौष्टिक साग को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। शलजम में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

भिंडी

भिंडी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। यह कैल्शियम का भी एक बढ़िया स्रोत है। भिंडी की आठ फलियों से करीब 65 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी का सेवन शरीर में विटामिन C और कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 27 mg के करीब कैल्शियम होता है। इसके रेगुलर सेवन करने से कैल्शियम की कमी को दूर कर किया जा सकता है। कैल्शियम की कमी से अगर आप परेशान है तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।