Calcium Rich Foods: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं। हम क्या खा और पी रहे हैं इसका सीधा रिश्ता हमारे हेल्थ से है। हमारा शरीर कितना मजबूत है इसका पता हमारी हड्डियों से लगता है। आज कल के युवाओं को भी थकान, कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत सामने आने लगी है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत होना बेहद जरूरी है। हमें अपनी लाइफ स्टाइल और खान पान में बदलाव करने की जरूरत है। हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। जिनमें कैल्शियम का भंडार हो। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम (Calcium) का करीब 99 फीसदी हिस्सा हड्डियों और दांतों में जमा होता है।
