Cancer: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है। इसमें चलना, तैरना, साइकिल चलाना और दौड़ना भी शामिल है। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज के जरिए आप कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। एक्सरसिज सामान्य रूप से ट्यूमर के विकास को भी रोकता है। इस बारे में हाल ही में एक स्टडी हुई है। इसमें कहा गया है कि रोजाना अगर एक्सरसाइज करते हैं तो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि रोजमर्रा की जिंदगी में अगर आप सिर्फ 4-5 मिनट तक कड़ी मेहनत वाला काम करते हैं। यानी ऐसा काम, जिससे पसीना आ जाए और आप हांफने लगें तो कैंसर होने का खतरा 32 फीसदी तक कम किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें, तो कुछ मिनट की कड़ी मेहनत करने से आप कैंसर से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।
इन एक्टिविटीज से खतरा होगा कम
आखिर वे कौन सी एक्टिविटीज हैं, जिनसे कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसको लेकर स्टडी में कहा गया है कि पसीना बहा देने वाली कुछ ही मिनट की गतिविधियां शामिल हैं। इसमें कड़ी मेहनत वाला घरेलू कामकाज, किराने की दुकान से भारी सामान की खरीदारी, बहुत तेज कदमों से चलना (तेज वॉकिंग), बच्चों के साथ थकाने वाले खेल खेलना आदि शामिल हैं। रिसर्च करने वाली टीम का कहना है कि जो वयस्क इस तरह की पसीना बहा देने वाली मेहनत नहीं करते हैं। उनमें छाती, कोलोन जैसे अंगों का कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में इससे बचाव करना बेहद जरूरी है।
ये एक्सरसाइज कर सकते हैं ट्राई
नार्मल एक्सरसाइज : ब्रिस्क वॉकिंग, मध्यम गति के तैरना, स्लो साइकिलिंग, योगा
हैवी एक्सरसाइज: फुटबॉल, स्क्वाश, नेटबॉल, बास्केटबाल एरोबिक्स, सर्किट ट्रेनिंग
एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 - हफ्ते में 3 से 5 बार ही मध्यम तीव्रता से एक्सरसाइज करें।
2 - एरोबिक गतिविधि से पहले 5 से 10 मिनट वार्म अप करें।
3 - अपनी एक्सरसाइज की तीव्रता को 30 से 45 मिनट तक बनाए रखें।
4 - अपने कसरत की तीव्रता को धीरे-धीरे कम करें, फिर लास्ट 5 से 10 मिनट के दौरान ठंडा होने के लिए स्ट्रेचिंग करें।
5 - हर बार जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो 20 से 60 मिनट एरोबिक व्यायाम करने का लक्ष्य रखें।