Get App

Sonali Phogat Murder Case: सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को BJP नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के आदेश दे दिए। फोगाट 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मृत पाई गई थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2022 पर 7:25 PM
Sonali Phogat Murder Case: सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
Sonali Phogat मौत मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया गया है

Sonali Phogat Murder Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चर्चित नेता सोनाली फोगाट की हत्या को लेकर सीबीआई जांच की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी दे दी है। आज ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर इसकी सिफारिश की थी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दिए। 43 वर्षीय फोगाट 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मृत पाई गई थीं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) से मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें