भारत के हर शहर की अपनी एक अलग पहचान है। कुछ शहर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कुछ अपनी खासियत, जैसे पान, कारखाने, या नदियों के अनोखे संगम के लिए जाने जाते हैं। कहीं जूते की फैक्ट्री होती है, तो कहीं यह शिक्षा का केंद्र होता है। हर राज्य और शहर अपनी एक खास पहचान होती है। भारत में 4,000 से अधिक शहर हैं, और हर शहर की अपनी अलग पहचान है। क्षेत्रफल के आधार पर, राजस्थान भारत का सबसे बड़ा शहर है, जबकि पंजाब का कपूरथला सबसे छोटा शहर है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और हर राज्य की अपनी राजधानी होती है, जहां से उसका प्रशासनिक काम होता है।
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है जो एक, दो नहीं बल्कि तीन राज्यों की राजधानी है? आइए, इस खास शहर और उससे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों को जानते हैं।
चंडीगढ़: तीन राज्यों की राजधानी
चंडीगढ़ भारत का इकलौता शहर है, जो तीन जगहों की राजधानी के रूप में कार्य करता है। यह दिल्ली से लगभग 243 किलोमीटर दूर स्थित है और पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। साथ ही, यह एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो खुद अपनी राजधानी भी है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है।
चंडीगढ़ का ऐतिहासिक महत्व
1 नवंबर 1966 को चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। इसे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने "सपनों का शहर" कहा था। मुंबई के बाद इसे दूसरी ड्रीम सिटी के रूप में भी जाना जाता है। चंडीगढ़ भारत का इकलौता शहर है, जो तीन जगहों की राजधानी के रूप में कार्य करता है। यह दिल्ली से लगभग 243 किलोमीटर दूर स्थित है और पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है।
चंडीगढ़ में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जैसे रॉक गार्डन, जाकिर रोज गार्डन, और शांति कुंज। यह शहर दिल्ली के काफी करीब है और अपने सुंदर वातावरण और योजनाबद्ध ढांचे के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
ली कार्बूजिए ने बनाया चंडीगढ़
कहते हैं कि यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर रहा है। इस रचाने और बसाने का काम स्विट्जरलैंड में जन्मे फ्रांसीसी नागरिक ली कार्बूजिए ने किया था। कार्बूजिए भारत में 1952 से लेकर 1959 तक रहे। अपने 8 साल तक के इस प्रवास के दौरान इस खूबसूरत शहर को बसाने का काम किया था।