Get App

Chandigarh University Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में अब नया मोड़, कनाडा से लड़कियों को आ रहे धमकी भरे फोन

Chandigarh University Row: इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता, लड़के के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 2:12 PM
Chandigarh University Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में अब नया मोड़, कनाडा से लड़कियों को आ रहे धमकी भरे फोन
Chandigarh University Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है

Chandigarh University MMS Row: पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा द्वारा कई अन्य छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के बीच एक नया मोड आ गया है। यूनिवर्सिटी में हुए MMS कांड के बीच कुछ लड़कियों ने दावा किया है कि उन्हें कथित तौर पर कनाडा के नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। छात्राओं के इस दावों के बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर माहौल गर्म हो गया है।

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को कनाडा के कैनटोबा इलाके से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्हें फोन पर कथित तौर पर चुप रहने के लिए धमकी दी जा रही है। फोन करने वाला शख्स छात्राओं को धमकी दे रहा है कि अगर उन्होंने कुछ भी बोला तो उनकी वीडियो वायरल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Chandigarh University MMS Row: प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त, 24 सितंबर तक यूनिवर्सिटी बंद, वॉर्डन सस्पेंड

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बताया कि उन्हें विदेशी नंबर +1 (204) 819-9002 से लगातार फोन आ रहे हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लड़कियों को इस तरह के फोन आ रहे हैं फिलहाल वह पुलिस और मीडिया के सामने आने से बच रही हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें