Get App

चेन्नई की तबाही पर डेविड वॉर्नर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, लोगों से लगाई मदद की गुहार

डेविड वार्नर का का चेन्नई के लिए प्यार किसी से भी छ्पी नहीं है। इन दिनों चेन्नई में तबाही ही तबाही है। भयंकर बारिश की वजह से हर तरफ बाढ़ का मंजर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्होंने चेन्नई के हालात शेयर किए। उनके इस इमोशनल नोट को अभी लाखों लोग देख चुके हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 1:35 PM
चेन्नई की तबाही पर डेविड वॉर्नर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, लोगों से लगाई मदद की गुहार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को सताई लोगों की चिंता लिखा इमोशनल पोस्ट

Cyclone Michaung: चक्रवात मिचौंग का कहर पानी बनकर दक्षिण भारत में जमकर बरपा।आलम ये है कि चेन्नई और इसके पड़ोसी हिस्सों में जमकर तबाही देखने को मिली। चेन्नई में सोमवार को भारी बारिश हुई, हालांकि अब बारिश रुक गई है, लेकिन कई निचले इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ के बाद और लोगों के बचाव के लिए डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की गुहार लगाई।

तूफान की वजह से शहर का हुआ बुरा हाल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें चेन्नई के कुछ हिस्सों में बाढ़ की वजह से पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में नावों का मदद से लोगों को बचाया जा रहा है, साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान को भी दिखाया गया है। मैं चेन्नई के कई इलाकों में आई भयंकर बाढ़ की वजह से परेशान हूं। मेरी संवेदनाएं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं। सुरक्षित रहना आप सबके लिए जरूरी है। जरूरत पड़ने पर ऊंचे स्थान की तलाश कर लें। यदि आप मदद करने की स्थिति में हैं, तो जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें