Cholesterol: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण गलत लाइफ स्टाइल और खानपान पर बेहतर तरीके से ध्यान नहीं देना है। ऑइली और मसालेदार फूड्स ज़्यादा खाने की वजह से शरीर मे फैट जमा होने लगता है। इससे ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज बढ़ने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इन दिनों बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल के बारे में तो जानते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि असल में यह होता क्या है।
