सनातन धर्म में छोटी दिवाली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस साल आज (30 अक्टूबर 2024) नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। इस दौरान करीब 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त कराया था। इसलिए इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। भारत में छोटी दिवाली के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी छोटी दिवाली का पर्व सभी के लिए बेहद खास होने वाला है।