Get App

'97 लाख गाड़ियों को स्क्रैप करने से ₹40,000 करोड़ का GST मिल सकता है' नितिन गडकरी ने ऑटो सेक्टर को दिया सुझाव

देश में अब तक स्क्रैपिंग पॉलिसी की प्रगति मामूली रही है। अगस्त 2025 तक, केवल 3 लाख गाड़ियों को ही स्क्रैप किया गया है, जिनमें से 1.41 लाख सरकारी गाड़ियां थीं। औसतन, हर महीने 16,830 गाड़ियों को स्क्रैप किया जा रहा है। प्राइवेट सेक्ट ने इस इकोसिस्टम के निर्माण में 2,700 करोड़ रुपए का निवेश किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 10:01 AM
'97 लाख गाड़ियों को स्क्रैप करने से ₹40,000 करोड़ का GST मिल सकता है' नितिन गडकरी ने ऑटो सेक्टर को दिया सुझाव
नितिन गडकरी ने ऑटो सेक्टर को दिया सुझाव स्क्रैपिंग से बल्कि 70 लाख नौकरियां भी पैदा होंगी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को एक बड़ा संदेश दिया- अगर देश के सभी 97 लाख बेकार और प्रदूषणकारी वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाए, तो भारत को GST के रूप में 40,000 करोड़ रुपए का फायदा हो सकता है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, ACMA के सालाना सत्र 2025 में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि इस बड़े सफाई अभियान से न केवल सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि 70 लाख नौकरियां भी पैदा होंगी और पांच सालों के भीतर दुनिया का नंबर वन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बनने की भारत की कोशिशों को भी बल मिलेगा।

अब तक स्क्रैपिंग पॉलिसी की प्रगति मामूली रही है। अगस्त 2025 तक, केवल 3 लाख गाड़ियों को ही स्क्रैप किया गया है, जिनमें से 1.41 लाख सरकारी गाड़ियां थीं। औसतन, हर महीने 16,830 गाड़ियों को स्क्रैप किया जा रहा है। प्राइवेट सेक्ट ने इस इकोसिस्टम के निर्माण में 2,700 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

भारत की वाहन स्क्रैपिंग नीति, जिसे वॉलंटरी व्हीकल मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (V-VMP) के नाम से में भी जाना जाता है, पुराने, असुरक्षित और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए डिजाइन की गई है।

स्क्रैपेज पर छूट दे ऑटो इंडस्ट्री: नितिन गडकरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें