Cinnamon to lowers cholesterol: मौजूदा समय में बैड कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी परेशानी बन गई है। हर उम्र के लोग इसके शिकार हो रहे हैं। जब हमारे खून में फैट की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो ये नसों में जमने लगता है। जिससे ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है। फिर खून को हार्ट तक पहुंचने में काफी जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर और हार्टअटैक का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है। नहीं तो यह कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रण दे देता है। ऐसे में आप इससे निपटने के लिए दालचीनी का सहारा ले सकते हैं।
