कोका-कोला ने ShahRukh Khan को बनाया Thums Up का ब्रांड एम्बेसडर, नए ऐड में दिखा 'पठान' फिल्म का लुक

कोका-कोला ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को थम्स अप का ब्रांड एम्बेसडर चुना किया है, थम्स के नए ऐड में शाहरुख अपनी फिल्म पठान के लुक में नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
शाहरुख खान थम्स अप के नए ऐड में कुछ इस अंदाज में नजर आए

दिग्गज अमेरिकी बेवरेज कंपनी कोका-कोला (Coca-Cola) ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट थम्स अप (Thums Up) के लिए ब्रांड अंबेसडर चुना है। शाहरुख खान का यह पहला बड़ा विज्ञापन है, जिसे उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान के पिछले साल एक ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उठे विवाद के बाद साइन है। शाहरुख इससे पहले कोका-कोला की प्रतिद्वंदी कंपनी पेप्सी के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर उसके साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं।

कोका-कोला ने शाहरुख खान को अपने ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने के साथ उनके साथ अपना पहला विज्ञापन भी लॉन्च कर दिया है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान एक ट्रेन में तूफानी एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस विज्ञापन में शाहरुख लंबे बालों के साथ अपनी आगामी फिल्म 'पठान' के लुक में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ukraine Emergency: रूसी हमले के खतरे बीच, यूक्रेन सरकार ने 30 दिनों के आपातकाल का किया ऐलान


शाहरुख खान लंबे समय बाद 'पठान' फिल्म के जरिए करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पठान फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

शाहरुख ने अपने आधिकारिट ट्वीटर हैंडल से थम्स-अप के विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा है, 'नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं, कहते हैं तूफान।' आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं-

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

कोका-कोला ने बुधवार को बताया कि शाहरुख के साथ थम्स अप के नए विज्ञापनों को मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर दिखाया जाएगा। वहीं शाहरुख ने थम्स अप के साथ अपने जुड़ाव पर कहा कि यह ब्रांड कभी हार न मानने की सोच को दिखाता करता है जो उनके मिजाज से पूरी तरह मेल खाता है।

कोका कोला में इंटीग्रेटेड मार्केट एक्सपीरियएंस के हेड ( इंडिया और साउथवेस्ट एशिया) सुमेली चटर्जी ने इस मौके पर कहा थम्स अप एक 45 साल पुराने ब्रांड है और इसने हमेशा ही लाखों लोगों को अपने सपनों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया है।

बता दें कि थम्सअप कभी इंडियन ब्रांड था। साल 1993 में कोका कोला कंपनी ने पार्ले बिसलेरी के रमेश चौहान से इसका अधिग्रहण किया था। थम्स अप पिछले ही साल एक अरब डॉलर का ब्रांड बना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।