Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,895 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 2,796 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,895 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 2,796 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 है। वहीं अब तक कुल 4,73,326 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 6,918 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,40,60,774 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 99,155 है। रिकवरी रेट 98.35 है।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,27,61,83,065 पहुंच गया है। इधर भारत में ओमीक्रोन के दस्तक देने से कई राज्य सतर्क हो गए हैं। नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। मुंबई में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से एक मरीज के संक्रमित होने का मामला सामने आया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 4 दिसबंर तक कुल 64,72,52,850 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 4 दिसंबर को 12,26,064 सैंपल टेस्ट किए हैं।
केरल का हाल
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,557 नए मामले आए हैं और इस दौरान 52 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 5,108 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 41,439 है। वहीं राज्य में अब तक कुल 41,124 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 61 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,41,295 पहुंच गई है। अब तक कुल 25,098 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 322 है और अब तक कुल 14,15,875 मरीज ठीक हो चुके हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।