Coronavirus: क्या आपके Whatsapp पर भी आया Covid-19 के XBB वेरिएंट को लेकर ये मैसेज? तो हो जाइए सावधान

Coronavirus Fake Message: इस मैसेज में ऐसे भी दावा किया गया है कि ये खास वेरिएंट 'काफी घातक है और ये आसानी से पकड़ में नहीं आता है।' हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर इस मैसेज को झूठा करार देते हुए, इसमें किए गए सभी दावों को भी गलत बताया

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 8:28 PM
क्या आपके Whatsapp पर भी आया Covid-19 के XBB वेरिएंट को लेकर ये मैसेज? (FILE PHOTO)

Coronavirus Fake Message: इस वक्त देश और दुनिया में एक बार कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को लेकर लोग चिंता में हैं। लोगों के मन में डर और आशंका ही कि कहीं उन्हें दोबारा से घर में बैठने को मजबूर न होना पड़े या वायरस के खतरे के साए में न जीना पड़े। ऐसे समय में अफवाहों का बाजार भी काफी गर्म हो जाता है।

इसके साथ ही Covid-19 के XBB वेरिएंट को लेकर कई भ्रामक और फर्जी दावे भी ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक फेक मैसेज Whatsapp पर भेजा जा रहा है, जिसमें संक्रमण के कई अलग-अलग लक्षणों की एक पूरी लिस्ट दी गई है।

इस मैसेज में ऐसे भी दावा किया गया है कि ये खास वेरिएंट 'काफी घातक है और ये आसानी से पकड़ में नहीं आता है।' हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर इस मैसेज को झूठा करार देते हुए, इसमें किए गए सभी दावों को भी गलत बताया। साथ ही मंत्रालय ने लोगों से ऐसे किसी भी फेक मैसेज पर विश्वास न करने की भी अपील की है।


इस मैसेज में क्या है?

इस मैसेज के शुरुआत में लिखा है, "XBB Variant... इस जानकारी पर ध्यान दें: सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की जाती है, क्योंकि Covid-Omicron XBB Coronavirus का ये नया वेरिएंट अलग है। ये काफी घातक है और आसानी से इसका पता भी नहीं लगाया जा सकता है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वायरल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इस पोस्ट में मंत्रालय ने लिखा, "#FakeNews ये मैसेज Whatsapp ग्रुप्स पर Covid-19 के XBB वेरिएंट को लेकर सर्कुलेट हो रहा है। ये एक फेक और भ्रामक मैसेज है।"

इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ ही घंटों के बाद 1900 से ज्यादा लाइक मिले। इसके साथ ही कई यूजर्स ने मंत्रालय की तरफ से इस सफाई पर उसका धन्यवाद भी किया।

Omicron BF.7 Symptoms: ये लक्षण दिखें तो हो जाइए सावधान!नया स्ट्रेन कहीं कर न दे अटैक

वहीं संसद (Parliament) में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि केंद्र महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने राज्यों से त्योहार और उत्सवों के मद्देनजर सार्वजनिक जगहों पर Covid-19 के नियमों को लागू करने की अपील की।

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान दोनों सदनों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने सांसदों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार वैश्विक Covid-19 स्थिति पर नजर रख रही है और उसके अनुसार ही कदम उठा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।