Cosy Cardio आया नया फिटनेस ट्रेंड, क्या आपके लिए बेहतर है? यहां जानिए पूरी डिटेल

Cosy Cardio: इन दिनों दुनिया भर में लोग सेहत के प्रति काफी जागरूक हो रहे हैं। लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अपना ध्यान देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ऐसे में कोजी कार्डियो भी एक फिटनेस के तौर पर तेजी से चलन बढ़ रहा है। इन दिनों यह कोजी कार्डियो सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शरीर को फिट रखने और पूरी बॉडी का फैट कम करने के लिए कोजी कार्डियो काफी ट्रेंड में है।

Cosy Cardio: इन दिनों फिटनेस के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। फिटनेस को लेकर कई सारे ट्रेंड वायरल होते हैं। उन्हीं में से एक कोजी कार्डियो (Cosy Cardio) है। यह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इसे करके आसानी से अपना वेट और फैट लॉस- किया जा सकता है। इसके लिए आपको हार्डकोर वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि इसका नाम ही आरामदायक कार्डियो यानी कि कोजी कार्डियो है। वैसे भी बहुत से लोग अपने आपको फिट बनाए रखने के लिए महंगे जिम का सहारा लेते हैं। कई तरह की मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन सब की कोई जरूरत नहीं है।

क्या होता है कोजी कार्डियो

कोजी कार्डियो एक फिटनेस रूटीन है। जिसमें बहुत ज्यादा कूदने और हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट शामिल नहीं होते है। कोजी का मतलब ही होता है आरामदायक। यानी कि ऐसी कार्डियो एक्टिविटी जो हम आराम से कर सकें। इसे करने से किसी भी तरह का कोई तनाव या स्ट्रेस बॉडी पर ना पड़े। इसमें इनडोर साइकिलिंग, तेज चलना, जैसी कई एक्सरसाइज शामिल हैं।


कोजी कार्डियो करने के फायदे

कोजी कार्डियो के जरिए आप आसानी से अपना वेट और फैट लॉस कर सकते हैं। इन दिनों हम देखते आ रहे हैं कि कई सारे लोगों को जिम में ही वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया है। ऐसे में कोजी कार्डियो को WHO भी कारगर मान रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि नियमित रूप से कोजी कार्डियो एक्टिविटी करने से हार्ट हेल्थ, स्ट्रोक, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद मिल सकती है। इससे आपकी लाइफस्टाइल में भी सुधार होता है। यह एक्सरसाइज 16 से 64 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग भी कर सकते हैं।

कैसे करें कोजी कार्डियो एक्सरसाइज?

आप अपनी बॉडी की जरूरत के मुताबिक, कोजी कार्डियो एक्सरसाइज का चार्ट तैयार करक सकते हैं। जिसमें आप योग, लो इंटेंसिटी वर्कआउट, डांस, पिलेट्स आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। कम शब्दों में कोजी कार्डियो को एक्सप्लेन किया जाए तो ऐसी एक्सरसाइज जिसे करने में आपको आनंद आता है और आप आरामदायक महसूस करते है। कुल मिलाकर किसी एक तरह की एक्सरसाइज नहीं, बल्कि अपने शरीर की जरूरत के अनुसार एक्ससरसाइज तय कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।