COVID-19: ओडिशा के रायगढ़ में कोरोना विस्फोट, दो हॉस्टल में रहने वाले 64 स्कूली छात्र हुए संक्रमित

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए थे

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओडिशा से डराने वाली खबर आ रही है। ओडिशा के रायगढ़ जिले (Rayagada district in Odisha) के दो हॉस्टल में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 160 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई में NIA की बड़ी कार्रवाई, दाऊद के गुर्गों और हवाला ऑपरेटर्स के ठिकानों पर छापेमारी


अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा (Anwesha) हॉस्टल के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि जिले के आठ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र इस हॉस्टल में रहते हैं। इसके अलावा बिसामकटक प्रखंड में स्थित हाटामुनिगुडा सरकारी हाई स्कूल के 20 छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। वे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं।

जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो हॉस्टलों में 64 छात्रों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति है और वे निगरानी में हैं। मिश्रा के अनुसार, हॉस्टलों में एहतियात बरती जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।