Get App

Cow Devotee: इस जिले के DM की आवाज सुनते ही गायें चली आती हैं दौड़ते हुए, पढ़िए गौभक्त IAS की कहानी

Cow Devotee: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी अनूठी गौ भक्त से हर कोई हैरान है। जिले के जिलाधिकारी जैसे ही गौशाला में पहुंचते हैं तो उनकी आवाज सुनते ही सभी गायें दौड़ी हुई चली आती हैं। सिंह भी गौसेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गौशाला पहुंचते समय हमेशा गायों के लिए चारा और पौष्टिक अनाज लेकर जाना नहीं भूलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2024 पर 3:43 PM
Cow Devotee: इस जिले के DM की आवाज सुनते ही गायें चली आती हैं दौड़ते हुए, पढ़िए गौभक्त IAS की कहानी
Cow Devotee: जिला अधिकारी गौशाला जाते समय चारा और गुड़ हमेशा ले जाते हैं।

Cow Devotee: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय स्थान मिला है। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। ऐसी मान्यता है कि बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता है। इंसानों का वैसे भी गायों से पुराना रिश्ता है। गायें भी प्यार की भाषा समझती हैं। भले ही बोल नहीं पाती हैं, लेकिन भावों को जरूर समझती है। यह सब बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह (IAS Chandra Prakash Singh) ने कर दिखाया है। जैसे ही सिंह गौशाला पहुंचते हैं तो उनकी आवाज सुनते ही गायें दौड़ी चली आती हैं।

जिलाधिकारी भी गायों को प्यार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वो गायों के हमेशा अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाते हैं। हफ्ते में दो बार वो गौशाला का दौरा करते हैं। वो गौ पालकों से गायों का हाल चाल हमेशा लेते रहते हैं।

बुलंदशहर में 160 गौशालाएं हैं

बुलंदशहर में मौजूदा समय में 160 गौशालाएं हैं। यहां करीब 40,000 गायें रहती हैं। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरे चारे की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर स किया जाता है। जिला प्रशासन की ओर से यह खयाल रखा गया है कि कोई भी गाय आवार सड़कों पर घूमते हुए न मिले। इसके लिए गौशालाओं में सारे इंतजाम किए गए हैं। गौशालाओं में बीमार गायों के लिए जानवरों के डॉक्टरों की व्यवस्था मुहैया कराई गई है। पशुओं के डॉक्टर भी समय-समय पर गौशालाओं का दौरा करते रहते हैं। इन दिनों की कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन गायों के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें