Custom Duty on Watches: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने पिछले ही हफ्ते मुंबई के एक निवासी को कोलकाता एयरपोर्ट पर एक महंगी घड़ी की तस्करी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। इसके बाद लोअर परेल मुंबई में उसके घर परा छापा मारा गया। उसके घर से 34 घड़ियां बरामद हुई। सभी घड़ियां काफी एक्सपेंसिव हैं और उनकी कुल लागत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार हुए आदमी का नाम समीर सेठ बताया जा रहा है।
सिंगापुर से लेकर आ रहा था मंहगी घड़ी
समीर सेठ ने शनिवार को सिंगापुर से कोलकाता लैंडिंग की। जहां उन्हें घड़ी की तस्करी में गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया। समीर ने एक Greubel Forsey ब्रांड की महंगी घड़ी पहन रखी थी। जिसे कस्टम अथॉरिटीज ने क्लियर नहीं किया। बैगेज रूल के मुताबिक अगर किसी भी लग्जरी वॉच का इंपोर्ट किया जाता है तो उस पर 38.5% की कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती है।
बिना कस्टम ड्यूटी के इकट्ठा कर रहा था घड़ियां
DRI ने बताया कि उन्होंने आदमी के घर से 34 स्मगल की हुई हाई एंड प्रीमियम घड़ियां बरामद की। इंटेलिजेंस के मुताबिक आदमी ने विदेश जाकर ये घड़ियां खरीदी होंगी और बिना कस्टम ड्यूटी दिए भारत में इन्हें स्मगल किया। समीर सेठ के घर से Greubel Forsey, Purnell, Louis Vitton, MB&F, Mad, Rolex और Audemars Piguet जैसी खास लग्जरी ब्रांड्स की 34 घड़ियां बरामद हुईं।
एक्टर्स पर भी लग चुकी कस्टम ड्यूटी
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर भी ऐसी ही खबर बहुत पहले सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर किंग खान और उनकी टीम को कस्टम्स ने रोक लिया था। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस शाहरुख तब शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी था। हालांकि इस खबर को लेकर किंग खान की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की गई।