Cyclone Landfall: 45KM की रफ्तार से टकराया चक्रवाती तूफान, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

IMD Cyclone Latest Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल गया था। अब यह समुद्र तट से टकरा गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन इन तीनों राज्यों में भारी से बहुत बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 3 दिन से हो रही बारिश के कारण पहले से ही इन राज्यों में हालात बेहद खराब हैं

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyclone Landfall: तूफान के लैंडफॉल के बाद 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान लैंडफॉल हो गया है। यह आज (17 अक्टूहर 2024) सुबह 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र तट से टकरा गया है। इसकी वजह से चेन्नई से बेंगलुरु तक भारी बारिश हो रही है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 3 दिन से ही रही भारी बारिश की वजह से हालत बेहद खराब हो गए हैं। दक्षिणी राज्य भी बारिश की चपेट में हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बेंगलुरु में लगातार बारिश के वजह से आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। स्कूल कॉलेज को बारिश की वजह से बंद कर दिया गया है। यही हाल पुडुचेरी का भी हैं।

तमिलनाडु में हुई मूसलाधार बारिश


मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर दर्ज की गई। यहां पर 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं, चेन्नई, रॉयल सीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु में दिनभर बारिश होती रही। बुधवार को दोपहर में तमिलनाडु के चेन्नई में बारिश से राहत मिली। हालांकि, आज भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया बंगाल की खाड़ी में जैसे-जैसे साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होता जाएगा। वैसे ही बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश भर में आज मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभाववा जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, 8 उड़ानें और 4 ट्रेनें कैंसिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।