Cyrus Mistry Death LIVE Updates: 'व्यापार जगत को बड़ा नुकसान', सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख
Cyrus Mistry Death: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 7:14 PM
सड़क हादसे में TATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत
Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप (TATA Group) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की 4 सितंबर को महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बिजनेस जगत से जुड़े कई लोग इस खबर से काफी सदमा पहुंचा है और सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना पालघर के पास हुई।
ANI के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया।
ANI ने पालघर पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि साइरस मिस्त्री के मौत के मामले में शुरुआती अनुमान है कि ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में है। पुलिस प्रक्रिया के अनुसार, एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइरस मिस्त्री के निधन को उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उनका असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
The untimely demise of Shri Cyrus Mistry is shocking. He was a promising business leader who believed in India’s economic prowess. His passing away is a big loss to the world of commerce and industry. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "उनकी आकस्मिक और असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्हें जीवन के लिए एक जुनून था और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना।"
I am deeply saddened by the sudden and untimely demise of #CyrusMistry. He had a passion for life, and it is really tragic that he passed away at such a young age. My deepest condolences and prayers for his family in these difficult times: N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons pic.twitter.com/u7LVonCRNr — ANI (@ANI) September 4, 2022
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से बेहद सदमे में हूं। पिछले कुछ सालों में हमारी अलग-अलग बातचीत को याद कर रहा हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
Extremely shocked by the news of the passing away of Cyrus Mistry. Recall our various interactions over the years. My deepest condolences to his family. — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 4, 2022
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
Deeply saddened to know about the unfortunate demise of Ex-Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry Ji in a road accident near Palghar, Maharashtra. Sincerest condolences to his family members. May he Rest In Peace. Om Shanti. — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 4, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर कहा, "टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की दुखद खबर से दुखी हूं। वह देश के सबसे प्रतिभाशाली व्यापारिक दिमागों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
Saddened by the tragic news of the demise of former Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry. He was amongst the brightest business minds of the country, who made a significant contribution to India’s growth story. My heartfelt condolences to his family, friends and admirers. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 4, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने, "टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।"
वहीं मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा "हैरानी और गहरा दुख हुआ। DGP से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।"
Shocked and deeply pained to know about the demise of Former Chairman of Tata Sons Shri Cyrus Mistry in an unfortunate accident near Palghar. My deepest condolences to his family, friends and colleagues. ॐ शान्ति Spoke to DGP and instructed for detailed investigations. pic.twitter.com/1v0FiAEAtw — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 4, 2022
देश के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, "इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है। मैं साइरस को टाटा हाउस के प्रमुख के रूप में उनके संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान अच्छी तरह से जानता था। ओम शांति"
सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी में ली कोंग चियान स्कूल ऑफ बिजनेस के मार्केटिंग प्रोफेसर निर्मल्या कुमार ने कहा, "कॉरपोरेट जगत में साइरस एक महान और दुर्लभ इंसान थे। उन्होंने टाटा के बिजनेस और चुनौतियों को और ज्यादा गहराई से जानने के लिए खुद को बड़ी ही विनम्रता से लगातार आगे बढ़ाया। उनकी बहुत याद आएगी।"
वरिष्ठ वकील जनक द्वारकादास साइरस मिस्त्री के लीगल एडवाइजर और वकील रहे हैं। साइरस के दुखद और असामयिक निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं।
उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली था कि मैं साइरस को व्यक्तिगत रूप से जानता था। साइरस एक स्नेही इंसान थे। एक बिजनेसमैन के तौर पर वे चतुर थे। वह बेहद मेहनती थे। जब कम उम्र में उन्हें टाटा संस का चैयरमैन बनाया गया था, तो उन्होंने खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया था।"
RPG ग्रुप के चेयरपर्सन हर्ष गोयनका ने मिस्त्री को "दोस्त और एक सज्जन व्यक्ति" के रूप में याद किया। गोयनका ने कहा, "वैश्विक निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शापूरजी पालनजी को बनाने में उनकी अहम भूमिका थी और उन्होंने टाटा ग्रुप का कुशल नेतृत्व किया।"
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने साइरस मिस्त्री को अपना भाई कहा। उन्होंने ट्वीट किया, "बहुत बुरी खबर है, मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं हो रहा। रेस्ट इन पीस साइरस।"
वहीं शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, "सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनके लिए प्रार्थना। इस दुख से निपटने के लिए उनके परिवार और दोस्तों के लिए हार्दिक संवेदना। बहुत जल्द चले गए।"
वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील जयवीर शेरगिल ने मिस्त्री की मौत को "व्यापारी समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान" बताया।
पालघर पुलिस के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर इलाके में दोपहर करीब 3 बजे एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे, सायरस मिस्त्री समेत दो की मौत हो गई।