Cyrus Mistry Death: तस्वीरों में देखें, कैसे डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार

Cyrus Mistry Death: पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 8:09 PM
डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार

Cyrus Mistry Death: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। वह 54 साल के थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, "दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।"

उन्होंने कहा, "दुर्घटना में मिस्त्री और एक और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुजरात भेज दिया गया है।" हादसे का शिकार हुई कार में मिस्त्री और ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे।

Cyrus Mistry Death LIVE Updates: 'व्यापार जगत को बड़ा नुकसान', सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख


देखिए हादसे की ये तस्वीरें:

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।

पालघर में हादसे के बाद मर्सिडीज कार का मलबा, जिसमें बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री मौजूद थे। पालघर में हादसे के बाद मर्सिडीज कार का मलबा, जिसमें बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री मौजूद थे।

सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की कार को काफी नुकसान हुआ है। सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की कार को काफी नुकसान हुआ है।

सड़क दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा। सड़क दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा।

एक्सीडेंट के बाद क्रेन से खींची जा रही साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार। एक्सीडेंट के बाद क्रेन से खींची जा रही साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार।

साइरस मिस्त्री की कार पालघर में सूर्या नदी पर बने इसी पुल पर डिवाइडर से टिकराई थी। साइरस मिस्त्री की कार पालघर में सूर्या नदी पर बने इसी पुल पर डिवाइडर से टिकराई थी।

साइरस मिस्त्री की गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। साइरस मिस्त्री की गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे।

साइरस मिस्त्री के साथ गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थीं, जो घायल हैं। साइरस मिस्त्री के साथ गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थीं, जो घायल हैं।

सड़क हादसे के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से नकालते मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग। सड़क हादसे के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से नकालते मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।