साइरस मिस्त्री समेत इस साल भारत ने इन दिग्गज बिजनेसमैन को खोया, तस्वीरों में देखें

साइरस मिस्त्री का बीती रात पोस्टमार्टम किया गया है। इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 4:17 PM
साइरस मिस्त्री समेत इस साल भारत ने इन दिग्गज बिजनेसमैन को खोया

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप (TATA Group) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) में हुई, जब उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुबई शहर के वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।

साइरस मिस्त्री का बीती रात पोस्टमार्टम किया गया है। इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है। उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मिस्त्री ने नहीं पहनी थी सीट बेल्ट


पालघर पुलिस के मुताबिक, मिस्त्री तीन लोगों के साथ अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। तभी मुंबई के पालघर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि चारो ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। अनायता पंडोले गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रही थीं

इससे एक महीने से भी कम समय में भारत ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को खो दिया था। आइए जानते हैं इस साल देश की किन दिग्गज बिजनेस लीडर्स का हुआ निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 साल साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। देश के बड़े नेताओं और बिजनेसमैन ने "व्यापारी समुदाय को हुई बड़ी क्षति" पर शोक जताया है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 साल साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। देश के बड़े नेताओं और बिजनेसमैन ने "व्यापारी समुदाय को हुई बड़ी क्षति" पर शोक जताया है।

भारत के वॉरेन बफेट के नाम से मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे 5 अरब डॉलर का साम्राज्य छोड़ दिया। भारत के वॉरेन बफेट के नाम से मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे 5 अरब डॉलर का साम्राज्य छोड़ दिया।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश एग्जीक्यूटिव अंशु जैन का 12 अगस्त को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। वह कैंटर फिट्जगेराल्ड LP के चेयरमैन थे। इससे पहले, उन्होंने Deutsche Bank के कोफाउंडर के रूप में काम किया। भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश एग्जीक्यूटिव अंशु जैन का 12 अगस्त को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। वह कैंटर फिट्जगेराल्ड LP के चेयरमैन थे। इससे पहले, उन्होंने Deutsche Bank के कोफाउंडर के रूप में काम किया।

साइरस मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में 28 जून को निधन हो गया था। एक भारतीय-आयरिश टाइकून, वह शापूरजी पलोनजी ग्रुप के अध्यक्ष और टाटा समूह में एक प्रमुख शेयर होल्डर थे। साइरस मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में 28 जून को निधन हो गया था। एक भारतीय-आयरिश टाइकून, वह शापूरजी पलोनजी ग्रुप के अध्यक्ष और टाटा समूह में एक प्रमुख शेयर होल्डर थे।

बजाज ग्रुप के दिग्गज अध्यक्ष राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में 12 फरवरी को पुणे में निधन हो गया। भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में उनका नाम आता था। वह 2006 से 2010 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे थे। बजाज ग्रुप के दिग्गज अध्यक्ष राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में 12 फरवरी को पुणे में निधन हो गया। भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में उनका नाम आता था। वह 2006 से 2010 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।