KIIT के हॉस्टल के खाने में मिला मरा हुआ मेंढक, अब X पर यूजर्स खूब जम कर रहे हैं कॉलेज की बुराई

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) भुवनेश्वर में एक छात्र ने हॉस्टल के खाने में मरा हुआ मेंढक देखा। इसके बाद इस पर विवाद बढ़ गया। अब इसकी फोटो एक्स (X) पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को अरायंश नाम के एक यूजर ने X पर शेयर किया था। जिसके बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर इस संस्थान पर खूब जम कर आलोचना कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) भुवनेश्वर में एक छात्र ने हॉस्टल के खाने में मरा हुआ मेंढक देखा। इसके बाद इस पर विवाद बढ़ गया

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) भुवनेश्वर में एक बेहद ही अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने हॉस्टल के खाने में मरा हुआ मेंढक देखा। इसके बाद इस पर विवाद बढ़ गया। अब इसकी फोटो एक्स (X) पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को अरायंश नाम के एक यूजर ने X पर शेयर किया था। जिसके बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर इस संस्थान पर खूब जम कर आलोचना कर रहे हैं।

KIIT ने भी लिया मामले का संज्ञान

अब हॉस्टल के खाने में मेंढक मिलने के मामला संज्ञान KIIT ने भी ले लिया है। इस पर संस्थान की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है। शनिवार को अरयांश नाम के X यूजर ने इसकी फोटो को शेयर किया था। पोस्ट पर हॉस्टल के मेस के खाने की प्लेट में एक मरा हुआ मेंढक देखा जा सकता है। उसने फोटो पर कैप्शन लिखा कि यह KIIT भुवनेश्वर है, जो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 42वीं रैंक पर आता है। जहां माता-पिता अपने बच्चे को इंजीनियरिंग की डिग्री दिलाने के लिए लगभग 17.5 लाख रुपये का भुगतान करते हैं। कॉलेज हॉस्टल में यही खाना परोसा जा रहा है। फिर हम इस बात पर ताजुज्ब करते हैं कि भारत से स्टुडेंट्स बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए दूसरे देशों में क्यों जाते हैं।

पंजाब के स्टूडेंट कनाडा में पढ़ने के लिए हर साल खर्च करते हैं 68,000 करोड़ रुपये, टेंशन की वजह से पड़ सकता है इस पर असर


पोस्ट पर यूजर्स जाहिर कर रहे हैं अपना गुस्सा

अब इस पोस्ट पर X यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक ने लिखा कि NIRF 42 यह इश कॉलेज की रैंक है। यह इसके लायक भी नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि फिलहाल कॉलेज की फीस 22 लाख रुपये हैं। वहीं इसमें पढ़ने के लिए कुछ एक्स्ट्रा फीस भी चुकानी पड़ती है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक बार हमको मेस के खाने में छिपकली मिली थी। उसके बाद हमने पूरे समेस्टर भर खाना नहीं खाया था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कलिंगा और उनके मेस का खाना। मैं यह भी नहीं बता सकता कि यह कितना बुरा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।