Delhi Metro में कांवड़ियों ने लगाए ठुमके, DMRC ने दे डाली ऐसी सलाह

दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों के डांस ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों को कांवड़ियों का इस तरह से हुड़दंग मचाना सही नहीं लग रहा है। साथ ही दिल्ली मेट्रो ने भी ट्विटर पर लोगों से अनुशासन बनाए रखने की गुहार लगाई है ताकि किसी को भी असुविधा ना हो।

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में झूम-झूम कर नाचते कांवड़ियों की वीडियो सामने आई है।

Delhi Metro Viral: 4  जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो  चुका है। इसके साथ जोरो-शोरों से देशभर में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। सभी श्रद्धालु कांवड़ लेकर नंगे पाव यात्रा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांवड़ियों की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। ऐसे में लोगों के दिल्ली मेट्रो से कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं। इसी बीच कांवड़ियों का भी एक वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में कांवड़िए जोर-जोर से म्यूजिक बजाकर डांस कर रहे हैं।

कांवड़ियों की वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में झूम-झूम कर नाचते कांवड़ियों की वीडियो सामने आई है। इस वायरल वीडियो में कांवड़िए मेट्रो में अपने जोरदार संगीत से और अजब-गजब डांस से आस-पास बैठे लोगों को डिस्टर्ब करते नजर आए। सभी लड़के मेट्रो में नंगे पांव नाचते हुए नजर आए। वहीं उनमें से कुछ सेल्फी खिंचवाते हुए दिखाई दिए। सभी कांवड़िए बेफिक्र होकर एन्जॉय कर रहे थे इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब दिल्ली मेट्रो में कांवड़िया डांस हो रहा है।

DMRC ने अनुशासन का पालन करने की दी हिदायत

इसी बीच DMRC ने भी एक ट्वीट किया-हम यात्रियों से निवेदन करते हैं कि वो मेट्रो में यात्रा के समय अनुशासन और डेकोरम मेनटेन करके रखें। सभी यात्री ये सुनिश्चित करें कि उनकी किसी हरकत की वजह से साथी यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। DMRC की फ्लाइंग स्क्वाड रोजाना ये चेक करती है कि कहीं भी नेटवर्क में इस तरह की असुविधाजनक चीजें तो नहीं हो रही हैं।


MP: सीधी पेशाबकांड के पीड़ित से मिले सीएम शिवराज! आदिवासी युवक के धोए पैर, मांगी भी माफी

श्रवण कुमार मिल गए

जहां एक तरफ इन नाचते-कूदते कांवड़ियों की वीडियो वायरल हो रही है वहीं एक कलियुग में पैदा हुए श्रवण कुमार की वीडियो भी सामने आई है। हरिद्वार में एक श्रद्धालु अपनी मां को कांवड़ में बिठाकर गंगा से पानी लेता हुआ दिखाई दिया। वीडियो के सामने आने के बाद लोग उस लड़के तारीफों के पुल बांधने लगे। कई किलोमीटर लंबा सफर वो भी नंगे पांव और अपने कंधे पर मां को बिठाना सही में सराहनीय है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।