दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फंसी महिला की साड़ी, सफदरजंग अस्पताल में ली आखिरी सांस

दिल्ली मेट्रो में अक्सर आपने एक खास अनाउंसमेंट जरूर सुनी होगी जिसमें ढीली वस्तुओं को मेट्रो दरवाजे से दूर रखने की हिदायत दी जाती है। इसमें साड़ी, दुपट्टा और धोती जैसी आइटम्स का खास उदाहरण देते हैं। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला की साड़ी ट्रेन के दरवाजे में फंस गई जिससे महिला बुरी तरह से घायल हुईं।

अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंद्रलोक स्टेशन पर महिला के साथ हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन में साड़ी फंसने से हुई मौत

Delhi Metro के इंद्रलोक स्टेशन पर एक 35 साल की महिला के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। घायल अवस्था में महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शनिवार को महिला ने आखिरी सांस ली। बीते गुरुवार को महिला की साड़ी मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में फंस गई थी। प्लेटफॉर्म पर 25 मीटर तक महिला घसीटती हुई चली गई और बुरी तरह से घायल हो गईं। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि महिला ट्रेन में चढ़ रही थी या ट्रेन से उतर रही थीं।

मामले की जाएगी जांच

दिल्ली मेट्रो के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर अनुज दयाल ने बताया कि गुरुवार को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यात्री के कपड़े ट्रेन के दरवाजे में फंस गए थे जिससे उन्हें गंभीर चोटें लग गईं। शनिवार को महिला का देहांत अस्पताल में हो गया। मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे। दिल्ली पुलिस भी इस मामले की छानबीन कर रही है। इसे सेक्शन 174 के तहत दर्ज कर लिया गया है।

10 हजार साल तक चलने वाली घड़ी बनाने पर 350 करोड़ रुपये खर्च करेंगे Amazon के फाउंडर

पति की हो चुकी है सात साल पहले मौत

35 साल की रीना के रिश्तेदार विक्की ने बताया कि महिला नांगलोई से मोहन नगर जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। जब वो इंद्रलोक पर ट्रेन बदलने के लिए उतरीं तो उनकी साड़ी फंस गई। वो जमीन पर गिर गईं और उन्हें भयानक चोटें लगीं। उन्हें घायल स्थिति में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को उन्होंने दुनिया को विदा कह दिया। रीना का एक बेटा और बेटी है, सात साल पहले ही उनके पति की मौत हो गई थी।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।