DMRC Guinness Record: दिल्ली के एक आदमी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। इस आदमी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है और वो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा है। दरअसल इस दिल्लीवासी ने 15 घंटे 22 मिनट और 49 सेकंड में दिल्ली मेट्रो के कुल 286 स्टेशनों को कवर किया है। इस आदमी का नाम शशांक मनु है जो एक फ्रीलांस रिसर्चर के तौर पर काम कर रहे हैं। शशांक को दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने बेहद पसंद है। शशांक मनु ने अपनी यात्रा सुबह 5 बजे ब्लू लाइन से शुरू की और रात साढ़े आठ बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन ग्रीन लाइन पर अपना सफर खत्म किया।
