दिल्ली-NCR में आज होंगी 40,000 शादियां, देश में शुरू हुआ वेडिंग सीजन

Wedding Season: शादियों के सीजन के आज पहले दिन देव उठान एकादशी पर दिल्ली में लगभग 40 हजार शादियां होने वाली हैं। आज तुलसी विवाह भी संपन्न हुआ जिसमें भगवान श्रीशालिग्राम तथा माता तुलसी का विवाह पूर्ण विधि विधान से किया गया।चार महीने के एक लंबे गैप के बाद दिल्ली में आज फिर शादियों के कारण रौनक रहने वाली है

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादियों के सीजन के आज पहले दिन देव उठान एकादशी पर दिल्ली में लगभग 40 हजार शादियां होने वाली हैं।

Wedding Season: शादियों के सीजन के आज पहले दिन देव उठान एकादशी पर दिल्ली में लगभग 40 हजार शादियां होने वाली हैं। आज तुलसी विवाह भी संपन्न हुआ जिसमें भगवान श्रीशालिग्राम तथा माता तुलसी का विवाह पूर्ण विधि विधान से किया गया।चार महीने के एक लंबे गैप के बाद दिल्ली में आज फिर शादियों के कारण रौनक रहने वाली है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस बार नवम्बर -दिसंबर में शादियों के मुहूर्त की तारीखें कम होने के कारण 15 दिसंबर तक लगभग 11 दिनों के शादी के जबरदस्त साये हैं जिसमें प्रत्येक साये में ज्यादा नंबर में शादी होने वाली है। इसके लिए दिल्ली के सभी जगहों में होटल, बैंक्वेट हाल, फार्म हाउस, सार्वजनिक पार्क, कम्युनिटी सेंटर, धर्मशालाएं सहित कई जगह बुक की गई हैं।

शादी के लिए जरूरी बैंड बाजे, ढोल-ताशे,शहनाई, बारात के लिए घोड़ी, रथ एवं अन्य सजावटी वाहन, लाइट एंड साउंड,आदि भी शादी के काम के लिए आज ओवरलोड हैं। वहीं, केटरिंग, क्रॉकरी, टेंट डेकोरेशन, फूलों की डेकोरेशन सहित ऑर्केस्ट्रा तथा संगीत के ग्रुपों, स्वागत के लिए प्रोफेशनल ग्रुपों  के पास भी आज काम की भरमार है।


पिछले कुछ सालों में इवेंट मैनेजमेंट तथा गिफ्ट्स की पैकिंग का नया कारोबार खड़ा होने लगा है। शादियों के सीजन में कॉलेज में शिक्षा लेने वाले अथवा ग्रेजुएट स्टूडेंट को इन दिनों में बड़ा अस्थायी रोजगार मिलता है। वैसे तो शादियों के लिए खरीदारी पिछले दिनों से खूब हो रही है लेकिन आज दिल्ली के सभी छोटे बड़े बाजारों में काफी भीड़ रही।

आज देवप्रबोधनी एकादशी का पावन दिन है और आज से भगवान विष्णु शयन से जागें एवम चातुर्मास की समाप्ति हुई। उन्होंने बताया कि श्री हरि विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह माता तुलसी के साथ होता है। माता तुलसी का वस्त्रों एवं अन्य वस्तुओं से दुल्हन की तरह सजाया जाता है। फिर उसके बाद श्रीशालिग्राम और माता तुलसी का पूर्ण विधि विधान से विवाह कराया जताया है।

Titan Stock: टाइटन के शेयरों की लंबी उड़ान, सभी टारगेट प्राइस को किया पार, अभी और चढ़ेगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।