Titan Stock: टाइटन के शेयरों की लंबी उड़ान, सभी टारगेट प्राइस को किया पार, अभी और चढ़ेगा?

Titan Company Shares: टाइटन कंपनी की मार्केट वैल्यू बीते 21 नवंबर को 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। स्टॉक में इस साल अबतक करीब 34% की जोरदार तेजी देखी गई है और नवंबर में यह स्टॉक करीब 6% बढ़ा है। NSE पर आज कारोबार के दौरान स्टॉक ने अपने 52-हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ और 3,441.45 रुपये पर पहुंच गया। क्या टाइटन कंपनी के शेयरों में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी?

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 11:20 PM
एनालिस्ट्स का कहना है कि Titan आगे भी प्रीमियम वैल्यूएशन पर कारोबार करना जारी रखेगा

Titan Company Shares: टाइटन कंपनी की मार्केट वैल्यू बीते 21 नवंबर को 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। स्टॉक में इस साल अबतक करीब 34% की जोरदार तेजी देखी गई है और नवंबर में यह स्टॉक करीब 6% बढ़ा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 23 नवंबर को कारोबार के दौरान स्टॉक ने अपने 52-हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ और 3,441.45 रुपये पर पहुंच गया। क्या टाइटन कंपनी के शेयरों में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? अधिकतर एनालिस्ट्स टाइटन के स्टॉक पर बुलिश हैं। ज्वैलरी बिजनेस में कंपनी की ग्रोथ शानदार रही है और इस मार्केट में इसकी पोजिशन भी बढ़िया है। हालांकि कुछ एनालिस्ट्स सतर्क रहने की भी सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि हीरे की कम कीमतें मुनाफे पर दबाव डाल सकती हैं।

सितंबर तिमाही में ज्वैलरी बिजनेस बढ़ा

कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों की बात करें, तो इसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 916 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 12,529 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ज्वैलरी बिजनेस बढा है, खासतौर से इसका इंडिया ऑपरेशंस। घरेलू बिक्री को खरीदारों की संख्या में दोहरे अंक की बढ़ोतरी और प्रति खरीदार औसत बिल मूल्य से सहायता मिली।

आगे भी ग्रोथ का मौका


एनालिस्ट्स का मानना है कि टाइटन के मुख्य घरेलू कारोबार के सामने ग्रोथ की लंबी उड़ान भरने का मौका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाजार के विस्तार, सोने की कीमतों में तेजी और शादी-ब्याह सीजन के दौरान मजबूत मांग से मुनाफे में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें- Flair Writing IPO : दूसरे दिन अब तक 4.60 गुना सब्सक्राइब, अलग-अलग कैटेगरी का क्या है हाल

जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि टाइटन ने सॉलिटेयर्स में कुछ कीमत सुधार किया है और इसका असर आने वाले 7-8 महीनों में साफ हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टाइटन के पास ग्रोथ के काफी मौके हैं। सोने की कीमतों में तेजी, मार्केट शेयर में बढ़ोतरी, शादियों में आभूषणों पर होने वाले खर्च में बढ़ोतरी और लागत पर फोकस जैसे कई कारण हैं, जिसके चलते इसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इसके भारी मूल्यांकन को लेकर चिंता बनी हुई है।

वैल्यूएशंस

JM फाइनेंशियल सर्विसेज को उम्मीद है कि टाइटन आगे भी प्रीमियम मूल्यांकन पर कारोबार करना जारी रखेगा। खासतौर से यह देखते हुए कि इस सेक्टर में अभी 'ग्रोथ बिजनेसों' की काफी कमी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘buy’ रेटिंग बनाए रखी है और इसे 3,705 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस बीच जेफरीज ने ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए 2,950 रुपये प्रति शेयर के बेस केस टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है। वहीं अधिक वैल्यूएशन के चलते कुछ ब्रोकरेज ने इसे 'Sell' रेटिंग भी दिया है।

टाइटन के स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाने वाले टॉप-5 ब्रोकरेज

Titan

टाइटन के स्टॉक का टारगेट प्राइस घटाने वाले टॉप-5 ब्रोकरेज

with downgrades

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।