दिल्ली में आज 18 घंटे तक इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी, जानिए वजह

Delhi Water Supply: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों को करीब 18 घंटे तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 17 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसका असर दिल्ली के आठ इलाकों पर पड़ेगा

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 7:43 AM
Delhi Water Supply: मरम्मत कार्य की वजह से बवाना गांव और उसके आसपास की कॉलोनियों में 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के कई इलाकों में आज (16 अक्टूबर 2204) से 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि 16 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से 17 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक सप्लाई नहीं होगी। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वो पहले से ही पानी स्टोर कर लें। मरम्मत काम की वजह से पानी की सप्लाई नहीं होगी। करीब 18 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि मरम्मत काम की वजह से बवाना गांव और उसके आसपास की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसके साथ ही सुल्तानपुर डबास गांव, पुठ खुर्द गांव, बरवाला गांव, माजरा डबास गांव, चांदपुर गांव, वार्ड 35 के तहत कंजवाला और वार्ड 36 के रानी खेड़ा और आसपास के इलाकों पर पानी की सप्लाई नहीं होगी।

टैंकर से होगी पानी की सप्लाई


दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बवाना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 1000 मिमी व्यास वाली बवाना मैन वाटर लाइन में इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसकी वजह से 16 अक्टूबर की सुबह (सुबह 10 बजे) से 17 अक्टूबर को तड़के (सुबह 4 बजे) तक, यानी बवाना क्षेत्र के कमांड क्षेत्रों में 18 घंटे तक जलापूर्ति नहीं होगी। वहीं दिल्ली जल बोर्ड ने आगे अपने बयान में कहा है कि जिन लोगों को पानी की जरूरत पड़ेगी। वो टैंकर मंगा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन (DJB helpline) या सेंट्रल कंट्रोल रूम (central control room) में फोन कर सकते हैं।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

पश्चिमी दिल्ली और द्वारका के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं दिल्ली के वरुण निकेतन, राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शांति पुरी, टैगोर गार्डन, राजौरी गार्डन, तिलक नगर और हरी नगर में सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

Fake News: रतन टाटा की मौत के तीन दिन के भीतर उनके Pet Dog की भी मौत! पुलिस ने बताया वायरल मेसेज का पूरा सच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।