Credit Cards

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह से बूंदाबांदी, बढ़ेगा शीतलहर का कहर, AQI 400 के पार

Delhi Weather AQI Today: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह सुबह हल्की बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ अब दिल्ली में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भयंकर कोहरा और तापमान में कमी का असर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather AQI Today: दिल्ली का आज (23 ofmxyj 2024) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद भी एयर क्वालिटी में कोई सुधार नहीं है। यह गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और NCR के कई स्थानों, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा खेकड़ा (यूपी) पिलानी (राजस्थान) कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, बरवाला, आदमपुर, हिसार, सिवानी, सोहना, रेवाडी (हरियाणा)गंगोह, हस्तिनापुर (यूपी) सिधमुख, सादुलपुर, भिवाड़ी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि अगले कुछ दिन दिल्ली वालों के लिए काफी मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। दिल्ली में कोहरा भी छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।


जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से हवा भी जहरीली हो गई है। अब फिर से दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। खराब हवा में सांस लेने की वजह से हांफने वाली हालत हो गई है। सुबह बवाना में 473 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। वहीं रोहिणी में 464, वजीरपुर में 460, अशोक विहार में 456, नेहरू नगर में 44, मुंडका में 442, बुरारी में 441, आनंद विहार में 439, जहांगीरपुरी में 438 दर्ज किया गया। इसी तरह आर के पुरम में 429, ओखला में 428, विवेक विहार में 438 और नरेला में 428 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।

कोहरे की चपेट में दिल्ली

दिल्ली में शीत लहर की वजह से कोहरे की एक परत छाई हुई है। कुछ जगहों पर घने से अति घना कोहरा रह सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इसके साथ ही अब ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। दिल्ली में आज (23 दिसंबर 2024) भी कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है।

आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश के आसार

23-26 दिसंबर के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 24-25 दिसंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24-26 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि मछुआरे 23-26 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में न जाएं।

महिला का नाम Sunny Leone, पति Jonny Sins! फर्जी अकाउंट से महतारी वंदन योजना के 1000 रुपए हासिल करता रहा धोखेबाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।