दिल्ली महिला को जब ‘ठक-ठक गैंग’ ने बनाया निशाना, ऐसे बची जान

दिल्ली की एक महिला ने हाल ही में सड़क पर घूम रही ठक-ठक गैंग के बारे में बताया। ये गैंग सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों और ड्राइवर्स को निशाना बनाती है। पहले ड्राइवर को विश्वास दिलाया जाता है कि उसकी गाड़ी में कोई प्रॉबल्म है या उसने एक्सीडेंट किया है। फिर मौका देखते ही गाड़ी से चीजें गायब कर दी जाती हैं। जानिए कैसे बचें-

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 11:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ठक-ठक गिरोह पहले सड़क पर ड्राइवरों का ध्यान भटकाता है।

गाए-बघाए लोगों का सामना ऐसी मुसीबतों से हो जाता है कि जो उनके जहन में सालों साल जिंदा रहती हैं इन दिनों ठक-ठक गैंग लोगों में दहशत फैला रही है। दिल्ली की एक महिला ने 'ठक-ठक गैंग' के साथ हुई भयानक मुठभेड़ के बारे में बताया। ये गैंग कीमती सामान चुराने के लिए सड़क पर चल रही या साइड में खड़ी गाड़ियों के ड्राइवरों को निशाना बनाती है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की गई एक पोस्ट में गायत्री नाम की यूजर ने बताया कि वो दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर गाड़ी चला रही थीं, तभी एक आदमी ने उनकी कार की खिड़की खटखटानी शुरू कर दी और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा।

किया जाता है एक्सीडेंट का नाटक

आदमी गायत्री पर चिल्लाने लगा उसके मुताबिक गायत्री ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गायत्री ने कहा किअगर वो सड़क पार करने के लिए मेरी कार के पीछे से भी निकल रहा था, किसी भी लॉजिक से उसका पैर मेरी कार के नीचे नहीं आ सकता था क्योंकि मैं 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सीधे गाड़ी चला रही थी। उसने जानबूझकर मेरे पिछले टायर के नीचे कुछ डाला था।

महिलाएं हो रहीं है शिकार

दिल्ली की महिला को जल्दी ही एहसास हो गया कि यह आदमी उसका ध्यान भटकाने और उसे लूटने की साजिश का हिस्सा है। उसका तरीका बहुत ही कॉमन था - कार की खिड़की पर दस्तक देना और फिर घायल होने का दावा करना। ये आदमी ठक-ठक गैंग के तौर-तरीकों के को फॉलो कर रहा था। ये गैंग कारों के अंदर से कीमती सामान चुराने के लिए फेमस है।


ड्राइवरों को बनाया जा रहा निशाना

ठक-ठक गिरोह पहले सड़क पर ड्राइवरों का ध्यान भटकाता है। आमतौर पर उनकी कार की खिड़की पर दस्तक दी जाती है। इसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्य ड्राइवर का सामान चुराने के लिए दौड़ते हैं। ध्यान भटकाने के लिए गैंग अलग-अलग तरीके से काम करती है - वे कभी-कभी ड्राइवरों को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनका टायर पंक्चर हो गया है, या तेल गिरा देते हैं, उनकी गाड़ी की खिड़कियां तोड़ देते हैं या गायत्री की तरह, दावा करते हैं कि ड्राइवर की लापरवाही से उनका एक्सीडेंट हो गया है।

'अभी परिपक्व होना बाकी है...', प्रणब मुखर्जी ने अपनी डायरी में राहुल गांधी के बारे में क्या-क्या लिखा था?

 महिलाएं रहें सावधान

यह ठक-ठक गिरोह द्वारा महिलाओं को लूटने का एक नया तरीका है!" गायत्री ने एक्स पर लोगों को चेतावनी दी। गायत्री के मुताबिक ये उनका आउटर रिंग रोड पर एक साल में दूसरा ऐसा एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अकेले गाड़ी चलाने वाली अन्य महिलाओं के साथ बचने के उपाय शेयर किए। महिलाओं को कार की खिड़कियां और दरवाजे हमेशा बंद रखने और किसी अजनबी के आग्रह करने पर कभी भी दरवाजा या खिड़की न खोलने की हिदायत दी। अगर घुसपैठिया फिर भी परेशान करता है तो पुलिस को बुलाने या नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।