Detox Drink: आमतौर बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं। वहीं कुछ लोग कॉफी का सेवन करते है। जबकि सेहत के लिए सुबहह उठते ही पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो कई लोग सुबह-सुबह उठते ही गर्म पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग सुबह गर्म पानी में नींबू का रस या शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप सुबह खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी भी पी सकते हैं। अगर आप इस पानी को पीकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
