Diabetes: ऊंटनी का दूध Blood Sugar के लिए है रामबाण, कंप्यूटर की तरह दौड़ेगा दिमाग, जानिए अन्य फायदे

Diabetes: ऊंटनी का दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। ये दूध आंतों को हेल्दी रखने से लेकर बालों तक की ग्रोथ बढ़ाता है। इतना ही नहीं कैंसर जैसी घातक रोगों में यह फायदेमंद माना गया है। ऊंटनी के दूध से कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 11:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: ऊंटनी के दूध से मिठाई से लेकर मिलेट्स तक बनाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं

Diabetes: बहुत से लोग सेहत के लिए अक्सर गाय और भैंस का दूध पीते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊंटनी का दूध भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें दूसरी चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद पायदेमंद माना गया है। ऊंटनी का दूध, रेगिस्तानी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। भारत में ये राजस्थान में पाया जाता है। यहां इसे लोग भारी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। यह दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के साथ, शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

मौजूदा समय में ऊंटनी के दूध से एक नही बल्कि 25 से ज्यादा तरह के प्रोडक्ट्स बनाए जा चुके हैं। इनमें ऊंटनी के दूध से मिठाई से लेकर मिलेट्स तक बनाए जाते हैं। ऊंटनी के दूध में कई तरह के प्रोटीन, मिनरल्स, वसा, विटामिन पाए जाते हैं। जिससे कई बड़ी बीमारियों तक की छुट्टी हो जाती है।

डायबिटीज के लिए रामबाण है ऊंटनी का दूध


ऊंटनी के दूध से डायबिटीज शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हाल ही मे किए गए रिसर्च के मुताबिक ऊंटनी के दूध को डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टोफेरिन की भारी मात्रा पाई जाती । जिससे इम्यूनिटी में इजाफा होता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है। ऊंटनी के दूध में लैकटोज की मात्रा काफी कम होती है। जिससे डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि 500ml तक रोजाना ऊंटनी दूध पीने से असर दिखने लगता है।

Diabetes: घी के साथ मिलाकर खाएं हल्दी, नेचुरल तरीके से Blood Sugar भागेगा दूर

ऊंटनी के दूध से कंप्यूटर की तरह तेज होगा दिमाग

ऊंटनी के दूध में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये दिमाग के सेल्स बनाने में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास दूध पीने से मेमोरी पावर मजबूत होती है। जिससे याद करने की क्षमता बढ़ती है। इससे आपका दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज काम करने लगेगा

ऊंटनी दूध के अन्य फायदे

ऊंटनी के दूध से पीलिया, टीबी, दमा, खून की कमी और बवासीर जैसी खतरनाक बीमारियों से निपटने में भी फायदेमंद साबित होता है। ऊंटनी के दूध में लेक्टोफेरिन तत्व पाया जाता है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाव होता है। ये कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।