Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी को शुगर की बीमारी हो गई है। ऐसी स्थिति में शुगर उसका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती है। ऐसे में एक बार डायबिटीज होने पर आपको पूरी जिंदगी सतर्क रहने की जरूरत होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत होती है। ज्यादा लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहिए। खाने में बिना स्टार्च वाले फूड शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है।
