Diabetes: फालसा में छिपा है सेहत का खजाना, Blood Sugar रहेगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Diabetes: बेर की तरह दिखने वाला फालसा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन, सोडियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। फालसा का ग्लिसमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। जिससे ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहता है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 2:07 PM
Diabetes: फालसा को पचाना बहुत आसान है। यह फल गर्मियों में मिलता है

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए मरीजों को अपनी डाइट पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो फालसे का सेवन कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। वैसे भी कुदरत ने हमें कुछ ऐसे फलों का तोहफा दिया है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि औषधिय गुणों से भरपूर भी होता है। ऐसा ही यह फालसा है।

फालसा मध्य भारत में खूब पाया जाता है। यह फल छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी पाया जाता है। जिसके चलते इसे न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस कहा जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है फालसा


फालसा में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। फालसा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह फल गर्मियों में मिलता है। लाल और काले रंग का यह फल बेहद स्वादिष्ट होता है। इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट की भी मौजूदगी होती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद माना गया है।

फालसा के सेवन से जोड़ों के दर्द में मिलती है राहत

फालसा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। फालसा कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। यही वजह है कि ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अपनी डाइट में फालसा को शामिल करने से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है। गठिया जैसी गंभीर समस्या के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

Diabetes: सूरन की सब्जी से Blood Sugar रहेगा डाउन, पाइल्स और वेट लॉस के लिए है रामबाण

फालसा के सेवन से त्वचा में आएगी निखार

फालसा एंथोसायनिन का एक अच्छा सोर्स है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये कोलेजन को बचाने में हेल्प करता है। कोलेजन में एंटीफंगल गुण होते हैं। यह स्किन को ताजा और जवां बनाए रखने में मदद करता है। इस फल से घर पर एक अच्छा फेस मास्क भी तैयार किया जा सकता है।

फालसा के सेवन से दिल रहेगा दुरुस्त

फालसा में बड़ी मात्रा में थ्रेओनीन और मेथिओनाइन पाए जाते हैं, जो अमीनो एसिड हैं। ये दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर ब्लड को शुद्ध करने में मदद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।