Get App

Diabetes: फालसा में छिपा है सेहत का खजाना, Blood Sugar रहेगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Diabetes: बेर की तरह दिखने वाला फालसा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन, सोडियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। फालसा का ग्लिसमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। जिससे ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहता है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 2:07 PM
Diabetes: फालसा में छिपा है सेहत का खजाना, Blood Sugar रहेगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
Diabetes: फालसा को पचाना बहुत आसान है। यह फल गर्मियों में मिलता है

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए मरीजों को अपनी डाइट पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो फालसे का सेवन कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। वैसे भी कुदरत ने हमें कुछ ऐसे फलों का तोहफा दिया है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि औषधिय गुणों से भरपूर भी होता है। ऐसा ही यह फालसा है।

फालसा मध्य भारत में खूब पाया जाता है। यह फल छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी पाया जाता है। जिसके चलते इसे न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस कहा जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है फालसा

फालसा में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। फालसा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह फल गर्मियों में मिलता है। लाल और काले रंग का यह फल बेहद स्वादिष्ट होता है। इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट की भी मौजूदगी होती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें