Get App

Diabetes: कलौंजी के बीजों से Blood Sugar का होगा नाश, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल

Diabetes: कलौंजी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। रोजाना एक चम्मच सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। आमतौर पर कलौंजी किचन में मौजूद रहती है। छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इसके बीच आपकी कई समस्याओं को ठीक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 10:14 AM
Diabetes: कलौंजी के बीजों से Blood Sugar का होगा नाश, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल
Diabetes: कलौंजी के बीज टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं

Diabetes: दुनिया भर में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। इस बीमारी से न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बामारी है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दवाइयों के अलावा भी कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलौंजी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कलौंजी हार्ट से लेकर लिवर तक लिए बहुत फायदेमंद है।

कलौंजी भारतीय किचन का एक बहुत ही खास मसाला है। जिसे अचार बनाने में या फिर खस्ता कचोरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। छोटी सी दिखने वाली कलौंजी की बीज आपके कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है कलौंजी

डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कलौंजी में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है तो आप इसे अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। कलौंजी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। इससे क्रॉनिक डिजीज होने की संभावना कम होती है। कलौंजी का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज जिनमें फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज लेवल ज्यादा रहता है। उन्हें रात में सोते समय कलौंजी का सेवन करना चाहिए। वे कलौंजी के बीजों को कच्चा खा सकते हैं या फिर पानी या शहद के साथ भी इसे ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें