Diabetes: आजकल डायबिटीज की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बुजुर्ग क्या युवा भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। एक बार डायबिटीज की बीमारी हो जाए तो फिर इसे पूरी तरह से ठीक करना बेहद मुश्किल है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8 करोड़ लोग पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं। साल 2045 तक यहां के 13 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार होंगे। यही कारण है कि अभी से भारत को डायबेटिक कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। किचन में रखे कुछ ऐसे मसाले हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं।
डायबिटीज होते ही ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ जाता है। ब्लड शुगर अचानक से हाई और लो होने लगता है। डायबिटीज दो तरह का होता है। एक टाइप-1 और दूसरा टाइप-2 होता है। दोनों ही डायबिटीज में अलग तरह के लक्षण और समस्याएं होती हैं। ऐसी स्थिति में दवा लेना भी मुश्किलों भरा होता है। यही वजह है कि ज्यादातर डायबिटीज मरीज इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक और देशी नुस्खों को अपनाते हैं।
डायबिटीज के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद
डायबिटीज रिवर्स करने के लिए मेथी एक कमाल की आयुर्वेदिक औषधि है। इसकी गर्म तासीर और कड़वे स्वाद के कारण यह मोटापे और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। यह फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करती है। ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करता है और टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करने में काफी कारगर है। इसे आप 1 छोटी चम्मच मेथी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले ले सकते हैं। इसके अलावा मेथी दाना को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट पानी के साथ इसका सेवन करें।
तेज पत्ता से ब्लड शुगर भागेगा दूर
तेज पत्ते का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की खपत और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसके साथ ही इसनें पॉलीफेनॉल पाया जाता है। इससे ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर के रोगियों में इंसुलिन की घटती-बढ़ती मात्रा को भी रेग्युलेट करने का काम करता है। तेज पत्ता में विटमिन-A और विटमिन-C पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसकी पत्तियां लीची की पत्तियों जैसी होती हैं। डॉक्टर्स तेजपत्ता की चाय पीने की सलाह देते हैं। इसमें खास प्रकार की सुगंध होती है, जिससे जायके का स्वाद बढ़ जाती है।
किचन में मसालों की जान कही जाने वाली दालचीनी में हल्की मिठास होती है। यह डायबिटीज मरीजों में मीठे की क्रेविंग को कम करती है। सिर्फ एक चुटकी दालचीनी खाने से ही डायबिटीज कंट्रोल में हो जाता है। यह नेचुरल इंसुलिन का काम करती है। इसे मेथी से लेकर तेज पत्ता के साथ मिलाकर खाने पर फायदे बढ़ जाते हैं।