Diabetes: बांके बिहारी नाम का यह फल Blood Sugar की कर देगा छुट्टी, वजन भी रहता है कंट्रोल

Diabetes: कृष्णा फल एक पौष्टिक फल है। इसे बांके बिहाकी और पैशन फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में दुर्लभ है। इसके सेवन से कई बीमारियों की छुट्टी हो जाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। हार्ट के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है

अपडेटेड Aug 26, 2023 पर 11:14 AM
Diabetes: कृष्ण फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. कृष्ण फल खाने के बाद ब्लड शुगर के लेवल बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है

Diabetes: पैशन फ्रूट या ‘कृष्णा फल’ (Passion Fruit or Krishna Phal) एक ऐसा फल है। जिसमें मिनरल्स और विटामिन्स का भंडार है। यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कृष्ण फल (Krishna Phal) मूल रूप से ब्राजील का फल है। लेकिन अब इसकी खेती कई देशों में की जाती है। हालांकि ब्राजील का फल होने के कारण यह बहुत ही कम मिलता है। इस फल का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर कृष्ण फल (Krishna Phal) रखा गया है। इसे बांके बिहारी के नाम से भी जानते हैं।

पैशन फ्रूट ‘कृष्णा फल’ में केले, पपीते, आम और अनानास जैसे फलों से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषण तत्व पाए जाते हैं। भारत में यह बहुत कम जगह मिलता है। अगर कहीं दिख जाए तो फौरन खरीद लेना चाहिए। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां जड़ से खत्म हो जाएंगी।

कृष्ण फल के सेवन से डायबिटीज की हो जाएगी छुट्टी


इस फल का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें फिनोल और फ्लेवोनॉयड्स की मात्रा मौजूद होती है जो ब्लड में बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इसमें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कृष्ण फल में विटामिन C, बीटा कैरोटीन, पोलीफिनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज को बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स के कारण कई तरह की क्रोनिक बीमारियां होती हैं। कृष्ण फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसका मतलब है कि कृष्ण फल खाने के बाद ब्लड शुगर के लेवल बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण कृष्णफल में कार्बोहाइड्रैट का असर कम हो जाता है।

Diabetes: नींबू से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कृष्ण फल की सीमित सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें आवश्यक विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं। खासकर विटामिन C और फॉलेट, जिनकी प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है तो इसे हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल से लेकर खानपान तक को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। पैशन फ्रूट का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। हार्ट मसल्स अपना काम सुचारू रूप से कर पाती हैं। इसकी वजह से इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मौजूदगी।

कृष्ण फल से वजन रहता है कंट्रोल

इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जिसकी वजह से बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा ये फल मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को भी तेज कर देता है जो वजन को मेनटेन रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।