Diabetes: पूरी दुनिया में पिछले कुछ सालों से डायबिटीज के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। डायबिटीज, खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने के कारण होने वाली समस्या है। जानकारों का मानना है कि ब्लड शुगर का बढ़ना और कम होना दोनों ही स्थितियों में बेहद गंभीर समस्या है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को अक्सर डाइट में कुछ ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से कम हो। उन्हें खाना डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी होता है।
हमारे आसपास कई ऐसे फ्रूट्स हैं, जो डायबिटीज में हेल्दी नहीं माने जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे फ्रूट्स भी हैं, जिसका सेवन आप डायबिटीज में कर सकते हैं। इसकी वजह ये है कि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में
ये लो-जीआई डेयरी प्रोडक्ट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। लो फैट वाले सोया मिल्क का जीआई 17 से 44 माना जाता है। जबकि फुल फैट वाले सोया दूध का जीआई 44 होता है। ब्रांड के बीच जीआई रेटिंग अलग-अलग होगी। हालांकि, इसका उपयोग सेब, केले, अंगूर और आम सहित कम जीआई वाले फलों की स्मूदी में भी किया जा सकता है।
सेब, दुनियाभर में पसंदीदा फलों में से एक है। छिलके सहित सेब का सेवन करके रोजाना फाइबर की जरूरतों का लगभग 20 फीसदी हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा सेब में कई तरह के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 40 के करीब होता है। ऐसे में इससे भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम होता है। डायबिटीज रोगी सेब का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड शुगर के मरीजों को अपने आहार में संतरा शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन C से भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके साथ ही संतरा साइट्रिक एसिड और फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो आप खुलकर संतरा खा सकते हैं।
ब्लड शुगर के मरीजों को अपने आहार में नाशपाती शामिल करना चाहिए। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर 38 होता है। खासतौर पर अगर आप छिलके के साथ नाशपाती का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है।
जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 25 होता है और शुगर के मरीजों के लिए ये फल काफी फायदेमंजद भी है। दरअसल, इस फल का गूदा और छाल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो कि शुगर मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी ये इंसुलिन बढ़ाने में भी मददगार है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ये खाना चाहिए।