World Malaria Day 2023: भारत में मलेरिया की बीमारी सरकार के लिए काफी समय तक सिरदर्द बनी हुई है। इसे जड़ से मिटाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) मनाया जाता है। यह बीमारी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। आज यानी 25 अप्रैल को पूरी दुनिया में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ (World Malaria Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जाता है। नॉर्मल मलेरिया होने पर व्यक्ति जल्दी रिकवर हो जाता है। वहीं, गंभीर रूप से मलेरिया होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।
जब कोई मादा एनाफिलीज मच्छर (Anopheles Mosquito) संक्रमित मरीज का खून चूसती है। इसके बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटती है तो वह भी मलेरिया से संक्रमित हो जाता है। इसलिए इस मच्छर को पैदा होने से रोकना बेहद जरूरी है। आमतौर पर मलेरिया दो हफ्ते में ठीक हो जाता है। इस बीमारी को नजर अंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
एनाफिलीज मच्छर के काटने से प्लासमोडियम नामक पैरासाइट आपके ब्लड में पहुंच जाता है। शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को खत्म करने लगता है। इसकी कमी से खून बनना कम हो जाता है। यह मच्छर ज्यादातर नम और पानी वाली जगहों में पाया जाता है। इसलिए मच्छर से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई और पानी जमा न होने देने की बात कही जाती है। कुछ मामलों में दूषित रक्त चढ़ाने और दूषित सुई के कारण भी मलेरिया हो सकता है। इसके शुरुआती लक्षण कंपकंपी वाली ठंड लगना, तेज बुखार और सिरदर्द होता है। इसके अलावा शरीर में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, पसीना आना आदि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। मलेरिया के मरीजों की हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। ताकि वो जल्द ही ठीक हो सकें।
मलेरिया होने पर मरीज को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मरीज को नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, सूप, दाल का सूप, सेब का जूस, एलेक्टोरल वाटर जैसे तरल पदार्थ का खूब सेवन करना चाहिए।
पौष्टिक आहार का सेवन करें
खानपान जितना पौष्टिक और हेल्दी होगा। मलेरिया के मरीज उतना जल्दी रिकवर होंगे। खानपान में मरीज को संतुलित आहार देना चाहिए। संतुलित आहार में अनाज, दालें, सब्जियां, फल, तरल पदार्थ खाने के लिए देना चाहिए। ये सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते । साथ ही शरीर में फ्लूड बैलेंस को बनाए रखते हैं।
मलेरिया होने पर शुरुआती दौर में कम फाइबर वाली चीजें खिलानी चाहिए। मरीज को खिचड़ी, हल्की मूंग दाल के साथ उबले हुए नर्म चावल, दलिया आदि खिला सकते हैं।
घर के आसपास हमेशा सफाई रखें और पानी का जमाव न होने दें। मच्छर पानी में ही अंडे देते हैं। लिहाजा कूलर की टंकी, आसपास के गड्ढों या ऐसी किसी भी जगह पानी जमा न होने दें। मच्छर के काटने से बचने के लिए कोशिश करें कि फुल पैंट और फुल स्लीव वाले कपड़े ही पहनें ताकि शरीर पूरी तरह ढका रहे। मानसून या गर्मी में खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रख कर आप मलेरिया से अपना बचाव कर सकते हैं। इन दिनों शरीर गर्म रहता। इसके लिए दिर भर पर्याप्त पानी पीने के अलावा नारियल पानी, जूस आदि भी पीते रहें।