Diabetes: कीवी से कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर, अन्य बीमारियों के लिए भी है फायदेमंद

Diabetes: अंदर से हरा और ऊपर से चीकू जैसी दिखने वाला कीवी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कीवी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ा देते हैं

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 11:19 AM
Diabetes: कीवी में विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों को खानपान में खास ध्यान देने की जरूरत रहती है। थोड़ी सी लापरवाही से ब्लड में शुगल लेवल हाई हो सकता है। ऐसे में डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे। अगर फलों की बात करें तो कुछ फल ऐसे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। ऐसे ही कीवी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कीवी में विटामिन C काफी मात्रा में पाई जाती है। यह अन्य बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना गया है।

कीवी ऊपर से चीकू जैसा दिखताहै, लेकिन यह फल अंदर से हरा और स्वाद में खट्टा होता है। इसकी गिनती महंगे फलों में होती है। मौसम बदलते ही इसके रेट में बदलाव आ जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इतना ही नहीं यह डेंगू जैसी घातक बीमारी में प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम भी करता है।

कीवी से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल


डायबिटीज के पेशेंट को वैसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले हों। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है। आप कीवी खा सकते हैं। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C, पैटेशियम, फाइबर, लो कैलोरी और लो कार्ब्स पाए जाते हैं। ये सभी ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी एक महंगा फल है, लेकिन आप इसे हफ्ते में दो-तीन बार डाइट में शामिल कर सकते हैं। कीवी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस फ्रूट से सेरेटोनिन के लेवल भी बढ़ते हैं। जिससे की दिमाग शांत होता है और रात में नींद भी बेहतर आती है।

Diabetes: करेला से सिर्फ 30 मिनट में Blood Sugar हो जाएगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन

एनीमिया में फायदेमंद है कीवी

कीवी में कई तरह जरूरी पोषक होते हैं। इसमें ल्यूटिन और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। जिनसे आयरन की मात्रा शरीर में बढ़ती है। इसका फायदा एनीमिया के मरीजों को होता है। इसलिए कह सकते हैं कि हर दिन एक कीवी का सेवन शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। आंखों के लिए भी ये फल काफी अच्छा माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।