How to control blood sugar: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ICMR की स्टडी के मुताबिक 2019 में 7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित थे। जबकि इस समय यह संख्या बढ़कर 10.1 करोड़ हो गई है। ICMR की इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश की कम से कम 15.3 प्रतिशत आबादी यानी 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज श्रेणी में हैं यानी ये जल्द ही आगे डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं। सर्वे में 20 साल और इसके अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। यूके मेडिकल जर्नल 'लासेंट' में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। कुछ विकसित राज्यों में यह नंबर स्थिर है जबकि दूसरे राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है जो चिंता की बात है।
खराब लाइफ स्टाइल और सही खानपान नहीं होने के चलते डायबिटीज जैसी तमाम बीमारियां फैल रही हैं। इन आदतों की वजह से शरीर बेहतर तरीके से ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पता है। जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर बार-बार बढ़ने लगता है। इसे हाई पोस्टप्रैंडियल ब्लड ग्लूकोज कहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए दोपहर का भोजन सबसे अहम होता है। इस समय गलती करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लिहाजा दिन भर में आप क्या खाते हैं, यह काफी अहम होता है। ऐसे में दोपहर के भोजन के बारे में चर्चा करना बेहद जरूरी है।
डायबिटीज के मरीज दोपहर के भोजन में इन बातों का रखें ध्यान
दोपहर का भोजन पूरे दिन की पहली फुल डाइट होती है। नाश्ता न करने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता है। खासकर ऐसा तब होता है, जब आप देर से दोपहर का भोजन करते हैं। सुबह सबसे पहले नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दोपहर के भोजन की शुरुआत अगर आप हेल्दी फूड के साथ करते हैं तो डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इससे ब्लड शुगर से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें कम हो सकती हैं। डायबिटीज से से पीड़ित मरीजों को भोजन खत्म करने के 1 या 2 घंटे बाद भी जांच करते रहना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज दोपहर के भोजन में सिर्फ पेट न भरें
बहुत से लोग दोपहर के भोजन के दौरान सिर्फ पेट भरने का लक्ष्य रखते हैं। वो भोजन में पोषक तत्वों का ध्यान नहीं रखते हैं। हेल्दी फूड नहीं होने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आप अपना डाइट प्लान जरूर बनाएं। अपने भोजन में कार्ब्स से लेकर प्रोटीन और वसा सब कुछ शामिल होना चाहिए। दोपहर का भोजन हमेशा बैलेंस होना चाहिए।
फास्टफूड का सेवन करें बंद
आजकल की इस बदलती लाइफ स्टाइल में लोग घर के भोजन के बजाय सुपरमार्केट से सैंडविच जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। ये डिब्बाबंद भोजन आपकी भूख को मिटा सकते हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। डिब्बाबंद भोजन में कुछ इस तरह के नमक मिलाते हैं। जिससे स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
दोपहर के भोजन के बाद कोल्ड ड्रिंक का चलन
आज कल बहुत से लोग दोपहर के भोजन के साथ कार्बोनेट, मीठा स्वादिष्ट पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। कोल्ड ड्रिंक चाय पीना आम हो गया है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे फौरन बंद करने की जरूरत है। इसके सेवन से सबसे पहले आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। दूसरा इसमें कोई पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। वहीं ये पेय पदार्थ भूख को कम करते हैं। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।