पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, वर्ल्ड कप चैंपियन को किया सम्मानित, तस्वीरें वायरल

Women's World Cup champions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 नवंबर) को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 9:47 PM
Story continues below Advertisement
Women’s World Cup winners: उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रेरित किया है

PM Modi Meets World Cup Winning Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 नवंबर) को विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से अपने आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व कप में लगातार तीन हार के कठिन दौर से गुजरने के बाद शानदार वापसी के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अब वे ट्रॉफी के साथ मिल रहे हैं। आगे भी मिलते रहना चाहेंगे। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रेरित किया है। वे उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

Clipboard101


भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मिलने मंगलवार की शाम दिल्ली पहुंची थी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता था। प्रधानमंत्री मोदी सालों से खेलों के प्रबल समर्थक रहे हैं।

ओलिंपिक चैंपियनों से लेकर शतरंज के दिग्गजों और पैरालंपिक नायकों की मेजबानी करने तक... पीएम मोदी ने लगातार भारतीय एथलीटों से मिलने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए समय निकाला है। 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित यह मुलाकात बुधवार शाम लगभग 6 बजे शुरू हुई। यह कुछ घंटों तक चली। इस दौरान मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

इससे पहले भारतीय महिला टीम और सहयोगी स्टाफ का ताज पैलेस होटल में भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचने पर उनका गुलाब की पंखुड़ियों से ग्रेंड वेलकम किया गया। होटल के अंदर भी जश्न जारी रहा। वहां जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा ढोल की थाप पर नाचती रहीं। इस दौरान होटल के कर्मचारियों और दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।Clipboard111

पीटीआई के अनुसार, टीम के सभी स्टार एयर इंडिया की स्पेशल चार्टर फ्लाइट (S5-8328) से दिल्ली पहुंची। उनके पहुंचने से पहले राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस कर्मियों ने टीम बस और आसपास के रूट्स की जांच की। आने वाले दिनों में टीम के लिए एक 'विक्ट्री परेड' होने की संभावना है।

भारतीय टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह के बाद नवी मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया। कप्तान हरमनप्रीत, स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव के माता-पिता मैदान पर जश्न में शामिल हुए। हरमनप्रीत को भारत के लिए विश्व कप जीतने वाला कैच लेने के बाद अपने पिता की बाहों में दौड़ते हुए देखा गया।

Clipboard131

भारतीय खिलाड़ियों ने मिताली राज, अंजुम चोपड़ा और झूलन गोस्वामी सहित अतीत की दिग्गज खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्हें डीवाई पाटिल स्टेडियम में ट्रॉफी उठाने और सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सोमवार को दिल्ली दौरे के लिए टीम में शामिल होने से पहले, मुख्य कोच अमोल मजूमदार का घर लौटने पर शानदार स्वागत हुआ। पड़ोसियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।