Diabetes के मरीजों को शाम 7 बजे के बाद नहीं करना चाहिए डिनर, जानिए क्यों

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों की समस्या सबसे ज्यादा खानपान की रहती है। शुगर से पीड़ित मरीजों को बेहतर टाइम पर भोजन करना जरूरी है। देर रात या देर से लंच करने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 12:18 PM
Diabetes के रोगी अगर 7 बजे के बाद डिनर करते हैं, तो इससे उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Diabetes: हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने से वजन और शरीर में होने वाली छोटी मोटी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये बातें कई रिसर्च में कही जा चुकी हैं। ऐसे में अगर आप गलत समय पर डिनर करते हैं तो आपको कई बीमारी अपना शिकार बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। गलत समय पर खानपान से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों के साथ एक समस्या बहुत आम है कि वे रात में देर से भोजन करते हैं। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

आयुर्वेद में कहा गया है कि रात का भोजन 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें इसका और भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर देर रात खाना खाते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा बढ़ेगी। इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज के रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए?


दरअसल, रात के समय पाचन अग्नि (Digestive Fire) बहुत कम होती है। अगर आप इस दौरान बहुत भारी भोजन करते हैं, तो भोजन काफी हिस्सा ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। टॉक्सिन और कफ दोनों के ही गुण एक समान होते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ती है, तो इससे कफ दोष भी बढ़ता है। डायबिटीज रोग भी मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के बढ़ने के कारण ही होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज की समस्या, तो रात में देर से भोजन करने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

Diabetes के मरीजों का दोस्त है जैतून, Blood Sugar हमेशा रहेगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

रात में भोजन है बेहद जरूरी

ऐसे में अगर आपको देर हो जाती है तो डिनर न छोडे। इससे और ज्यादा समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो बस आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जल्दी भोजन कर लें। लेकिन अगर इसके बाद भी आपको भूख लगती है, तो आप कुछ हल्का खा सकते हैं। रात में हल्का भोजना करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।

रात में कब खाना बेस्ट, कब है खराब

हमेशा राते के खाने और सोने के बीच 2 घंटे का गैप होना ही चाहिए। जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए डिनर 7 बजे तक या इसके पहले खत्म कर लें। रात के 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाए और 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अन्य कई रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।