Diabetic tips: आज के समय में लोग इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास सेहत का ख्याल रखने का भी समय नहीं रह गया है। जिसकी वजह से उन्हें कम उम्र में में ही कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया की करीब 11 फीसदी आबादी डायबिटीज से जूझ रही है। बेशक डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज इतनी ज्यादा खतरनाक बीमारी है कि अगर इसका सही समय पर इलाज न करवाया जाए तो यह शरीर में एक बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।